मालवणी में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

Nitesh Rane Speech: मालाड के मालवणी क्षेत्र में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आयोजन शांतिपूर्ण रहा। भाजपा नेता नितेश राणे भी इसमें शामिल हुए और संबोधित किया।
thane-businessmen-demand-security-goons-kelkar-police-action
नितेश राणे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Malvani Ram Navami Procession: मालाड स्थित मालवणी क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े साज-बाज और धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भगवा ध्वज, बैंड-बाजों और जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी भी यात्रा में उपस्थित रहे।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर भगवा ध्वज लगाने को लेकर हुए सांप्रदायिक विवाद की पृष्ठभूमि में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मालवणी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई और शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

हिंदू त्योहारों के बीच हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

इस दौरान भाजपा नेता नितेश राणे भी शोभायात्रा में शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भारत हिंदुओं का देश है और हिंदू त्योहारों के बीच किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि कोई हिंदू त्योहारों में व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा राणे ने यह भी कहा कि "यह भगवा धारियों का महाराष्ट्र है" और स्थानीय विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले मनाई गई ईद के दौरान किसी हिंदू ने आपत्ति जताई क्या या किसी के झंडे को लेकर विवाद किया क्या? उन्होंने आरोप लगाया कि जब हिंदू त्योहार आते हैं तो कुछ लोगों को आपत्ति होने लगती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com