Maharashtra Top 10 News: संजय राउत के आरोपों से आदित्य ठाकरे के प्रोटेस्ट तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: संजय राउत के तीखे हमले से लेकर मुंबई में आदित्य ठाकरे के प्रोटेस्ट, कोल्हापुर मर्डर केस, पुणे एफडीए की रेड और अन्य राज्य की बड़ी अपडेट्स यहां पढ़ें।
maharashtra top 10 news sanjay raut aaditya thackeray protest updates
नरेंद्र मादी, आदित्य ठाकरे और संजय राउत(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Update: जहां एक ओर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दिल्ली के हालात और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, वहीं दूसरी ओर मुंबई में शिवाजी पार्क छावनी में तब्दील होने और आदित्य ठाकरे के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन पर चढ़ने का वीडियो भी चर्चा में है।

इसके अलावा, कोल्हापुर की सनसनीखेज घटना, पुणे एफडीए की बड़ी कार्रवाई और नासिक में प्याज कारोबारियों पर सख्ती जैसी तमाम अहम खबरें इस लिस्ट में विस्तार से पढ़ने को मिलेंगी।

1. हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

sanjay raut attacks pm modi delhi protests hitler mogambo remark
संजय राउत और नरेंद्र माेदी(फोटो क्रेडिट-X)

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई और बड़े पैमाने पर नेताओं की हिरासत के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हिरासत वाला राज्य करार दिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. रिश्ता खत्म करने पर भड़का आशिक; मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका को गहरी खाई में धकेला

kolhapur girlfriend murder pushed into valley bhudargad crime
आरोपी और मृतक(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से सामने आए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की कड़ी पूछताछ के सामने आरोपी का झूठ ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी ही प्रेमिका को नाईकवाड़ी के पास एक गहरी खाई में धकेलकर मार डाला।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

abhijeet dipke detention grandmother funeral delhi police controversy
अभिजीत दिपके(सोर्स: सोशल मीडिया)

अभिजीत दिपके के परिवार ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने जानबूझकर उनकी रिहाई में देरी की, जिसकी वजह से वे अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. मुंबई तक पहुंची जंतर मंतर की चिंगारी; शिवाजी पार्क छावनी में तब्दील, दूसरे दिन भी पुलिस की धरपकड शुरू

protest shivaji park heavy mumbai police security cjp
मुंबई पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शनों की गूंज अब मुंबई तक जा पहुंची है। दादर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में भी विरोध जारी है। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क और आस पास के अलाके को छावनी का रूप दे दिया गया है। पुलिस ने CJP कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. मुंबई में दौड़ेंगी नई ब्लेड बैटरी वाली ई-बसें, BEST के बेड़े में शामिल होंगी 49 अत्याधुनिक बसें

Mumbai BEST Blade Battery Electric Buses 325 To 500 Km Range
ब्लेड बैटरी वाली इलेक्ट्रिक बस(फोटो नवभारत)

मुंबई की सड़कों पर अब नई पीढ़ी की अत्याधुनिक ई बसें दौड़ती नजर आएंगी। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के बेड़े में ब्लेड बैटरी ई बसों को शामिल किया जा रहा है। पहले चरण में कुल 49 इलेक्ट्रिक बसों में 9 नई ब्लेड बैटरी वाली ई-बसें मागाथाने डिपो में पहुंच गईं हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. नासिक: लासलगांव में प्याज कारोबारियों पर सख्ती, बिना लाइसेंस कृषि उपज खरीदने-बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

Nashik Lasalgaon Onion APMC Rules
बिना लाइसेंस प्याज कारोबार पर सख्तीसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में कृषि उपज मंडी समितियों के बाहर प्याज, फल और सब्जियों समेत अधिसूचित कृषि उपज की खरीद-बिक्री के लिए भी वैध लाइसेंस अनिवार्य है। पणन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का कांग्रेस पर हमला, कहा- हार के बाद EVM पर ठीकरा फोड़ने से बचें

Maharashtra BJP President Ravindra Chavan attacks Congress
रवींद्र चव्हाण सोर्स- सोशल मीडिया

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता में दिए गए भाषण को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए चव्हाण ने राहुल गांधी और कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद ईवीएम और वोट चोरी के आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. पुणे संभाग में FDA की बड़ी कार्रवाई: 25 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 1.29 करोड़ रुपये का खाद्य तेल जब्त

Major FDA crackdown in Pune division: Raids on 25 establishments; goods worth ₹1.29 crore seized
एफडीए कार्रवाई पुणे, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

FDA ने पुणे संभाग के पांच जिलों में 25 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 74,612 किलो खाद्य तेल जब्त किया गया। जब्त तेल की कीमत करीब 1.29 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक विभाग को तेल की गुणवत्ता, सुरक्षा, लेबलिंग, पैकेजिंग और उत्पादन संबंधी रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं मिली हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

Abhijeet Dipke Allegations On Delhi Police
अभिजीत दिपके(सोर्स: सोशल मीडिया)

नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की हिरासत के दौरान उनके साथ हुई कथित बदसलूकी और अधिकारों के हनन की पूरी घटना बताई। उन्होनें दिल्ली पुलिस पर अमानवीय बर्ताव करने के आरापे भी लगाए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. प्रदर्शनकारियों को बचाने के लिए पुलिस वैन पर चढ़े आदित्य ठाकरे, देखें वायरल VIDEO

aaditya thackeray climbs police van mumbai protest viral video
पुलिस वैन पर चढ़े आदित्य ठाकरे(सोर्स: सोशल मीडिया)

मुंबई स्थित शिवसेना भवन के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान, आदित्य ठाकरे पुलिस वैन पर चढ़कर पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों तथा नागरिकों को जबरन हिरासत में लेकर जाने से रोकते हुए नजर आए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com