Maharashtra E-Challan: अक्टूबर से लागू होगा वन नेशन वन ई-चालान, खत्म होगी राज्य की मौजूदा व्यवस्था

Mumbai E-Challan System: महाराष्ट्र में अक्टूबर से वन नेशन वन ई-चालान व्यवस्था लागू होगी। गृह विभाग ने जीआर जारी कर पुरानी ई-चालान प्रणाली को एकीकृत राष्ट्रीय डिजिटल व्यवस्था में बदलने की पुष्टि की।
One Nation, One E-Challan' to be implemented from October; existing state systems to be discontinued
महाराष्ट्र वन नेशन वन ई चालान प्रणालीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Maharashtra One Nation One E Challan System: देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की प्रक्रिया को एकरूप बनाने के लिए 'वन नेशन वन ई-चालान' व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

महाराष्ट्र में भी यह राष्ट्रीय व्यवस्था अक्टूबर तक शुरू होने की संभावना है। इसके लागू होते ही राज्य में मौजूदा ई-चालान प्रणाली समाप्त हो जाएगी और उसकी जगह एकीकृत राष्ट्रीय डिजिटल व्यवस्था ले लेगी।

नई प्रणाली से चालान प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता बढ़ने के साथ यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी। गृह विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में जीआर जारी किया है।

राज्य में वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ यातायात जाम और नियमों के उल्लंघन की समस्या भी बढ़ रही है। ऐसे मामलों में जुर्माना वसूलने के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ई-चालान परियोजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का प्रभावी नियंत्रण और दोषी वाहन चालकों के खिलाफ पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

One Nation, One E-Challan' to be implemented from October; existing state systems to be discontinued
महाराष्ट्र में मंडराया सूखा संकट: 83.5% ही हुई बारिश, मराठवाड़ा में फसलें प्रभावित, नेपाल में बचाव कार्य जारी

भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

राज्य की परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए शुरू की गई यह योजना पहले मुंबई, पुणे और नागपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू हुई थी। सफलता के बाद अब इसे पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

तत्काल कार्रवाई से बढ़ेगी पारदर्शिता

नई प्रणाली यातायात नियमों के उल्लंघन पर डिजिटल माध्यम से तत्काल चालान जारी कर वाहन चालकों पर नकेल कसेगी सरकार को उम्मीद है कि इससे नियमों का प्रभावी पालन, सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

5 वर्ष का हुआ था करारा

सरकार और टेलीकम्यूनिकेशन्स कंसल्टेंट्स इंडिया के बीच 11 दिसंबर 2018 को पांच वर्ष का करार हुआ था, जिसे सेवाओं के आधार पर दो वर्ष बढ़ाने का प्रावधान था। पिछली अवधि 31 जुलाई को खत्म होने के बाद समिति ने 25 अगस्त को परियोजना को एक अगस्त से तीन महीने का विस्तार मंजूर किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com