महाराष्ट्र में एसटी बस यात्रा महंगी: लालपरी के किराये में 13.56% बढ़ोतरी, प्रस्ताव को मंजूरी
Mumbai ST Bus: एसटी महामंडल ने महाराष्ट्र में 'लालपरी' साधारण बसों के किराये में 13.56% बढ़ोतरी को मंजूरी दी। हालांकि, पहले से लागू 10% सीजनल किराया वृद्धि वापस ली गई है।
- Written By: रूपम सिंह
एसटी बस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra ST Mahamandal: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) ने आम यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए राज्य परिवहन की ‘लालपरी’ बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, यात्रियों को आंशिक राहत देते हुए साधारण बसों पर पहले से लागू 10 प्रतिशत सीजनल किराया वृद्धि को वापस लेने का निर्णय भी लिया गया है।
बढ़ती लागत के चलते लिया गया फैसला
महामंडल के अनुसार, लगातार बढ़ रहे परिचालन खर्च, ईंधन की कीमतों और रखरखाव लागत को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था। संस्था का कहना है कि सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध परिवहन सेवा जारी रखने के लिए यह निर्णय लेना मजबूरी बन गया था।
डीजल और रखरखाव खर्च में हुआ इजाफा
महामंडल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर खाड़ी देशों में तनावपूर्ण माहौल के कारण डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसके अलावा एसटी कर्मचारियों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, टायर और रखरखाव पर बढ़ते खर्च का भी आर्थिक बोझ परिवहन सेवा पर पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा को राज्य सरकार की बड़ी सौगात; बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मिले 217 करोड़ रुपये
8-9 दिन बाद नागपुर को उमस से राहत, हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पारा 7 डिग्री तक लुढ़का
Maharashtra Weather: आज राज्य में 20 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की जोरदार वापसी, जानें आपके शहर का मौसम
सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
यह भी पढ़ें:- यशवंत शुगर मिल की 99.27 एकड़ जमीन खरीद पर फिर लगी रोक, राज्य सरकार ने रोकी वित्तीय कार्रवाई
साधारण बस यात्रियों को आंशिक राहत
जहां एक ओर किराये में 13.56 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी गई है, वहीं दूसरी ओर साधारण बसों पर लागू 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीजनल किराया समाप्त करने का फैसला लिया गया है। इससे नियमित रूप से साधारण बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।
यात्रियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
नई किराया वृद्धि लागू होने के बाद राज्यभर में एसटी बसों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों की यात्रा लागत बढ़ जाएगी। मुंबई महामंडल का कहना है कि वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाए रखने और बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम आवश्यक था। अब यात्रियों को संशोधित किराया दरों के अनुसार टिकट के लिए अधिक राशि चुकानी होगी।
