प्याज की कीमतों पर कंट्रोल के लिए बड़ा प्लान, महाराष्ट्र में अब बनेगा Onion Powder
महाराष्ट्र सरकार प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव रोकने के लिए नया कदम उठाने जा रही है। अतिरिक्त उत्पादन को Onion Powder में बदलकर किसानों को नुकसान से बचाने की योजना बनाई गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्याज का पाउडर (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Onion Powder Plan: महाराष्ट्र सरकार ने प्याज की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए एक नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अतिरिक्त प्याज को पाउडर में बदलने की योजना बनाई जा रही है, जिससे बाजार में संतुलन बनाए रखा जा सके।
महाराष्ट्र राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष पेश किया जाएगा।
निर्यात पर असर से बढ़ी चिंता
मंत्री के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण प्याज के निर्यात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इससे घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ने और कीमतों में गिरावट का खतरा है, जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान को सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए… हुसैन दलवई का बड़ा बयान, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए है
गेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब
ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी
पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
उत्पादन और खपत में बड़ा अंतर
महाराष्ट्र देश में प्याज उत्पादन में अग्रणी है। राज्य में सालाना करीब 160 से 170 लाख टन प्याज का उत्पादन होता है, जबकि देश की कुल खपत लगभग 150 लाख टन के आसपास है। वहीं पूरे देश का कुल उत्पादन करीब 290 लाख टन बताया गया है।
Onion Powder प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पर जोर
विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक उत्पादन की स्थिति में कीमतें गिर जाती हैं, जबकि कम उत्पादन पर कीमतें बढ़ने से उपभोक्ता प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, जैसे प्याज पाउडर निर्माण, एक प्रभावी समाधान साबित हो सकता है।
किसानों को मिलेगा सहारा
यदि यह योजना लागू होती है, तो अतिरिक्त प्याज का बेहतर उपयोग हो सकेगा और किसानों को कीमत गिरने से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। इससे कृषि क्षेत्र में स्थिरता लाने में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- हर दिन 1.5 करोड़ का नुकसान झेल रहा MSRTC: सुधार के लिए सख्त कदम, 2025-26 में 591 करोड़ रुपये का घाटा
भविष्य की रणनीति
सरकार का लक्ष्य है कि इस तरह की योजनाओं के जरिए कृषि उत्पादों के मूल्य में संतुलन बनाए रखा जाए। प्याज पाउडर बनाने की यह पहल किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
