महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, 74 नगर पंचायतों में महिला बनेंगी मुखिया
Maharashtra की नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा हो गई है। 247 नगर परिषदों व 147 नगर पंचायतों में 74 अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: AI)
Maharashtra Nikay Chunav Reservation News: महाराष्ट्र के सभी स्थानीय निकायों के चुनाव 31 जनवरी 2026 से पहले कराने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पृष्ठभूमि में राज्य के राजनीतिक दल और राज्य चुनाव आयोग तेजी से तैयारियों में जुटा है। इसी पृष्ठभूमि में राज्य की 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों के प्रमुख (नगराध्यक्ष) पदों के लिए सोमवार को ड्रॉ निकाला गया।
इसमें 33 नगर परिषदों में से 16 में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। तो वहीं 147 नगर पंचायत अध्यक्षों में महिलाओं के लिए कुल 74 सीटें आरक्षित की गई हैं।
इनमें से 38 सीटें ओपन (सामान्य खुला वर्ग) महिला के लिए, 9 अनुसूचित जाति के लिए, 7 अनुसूचित जनजाति के लिए और 20 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि मिनी विधानसभा कही जानेवाली निकायों में अब महिलाराज आने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी तथा राज्य मंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में निकाले गए ड्रॉ के उपरांत राज्य में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के प्रमुख (अध्यक्ष) पद के लिए आरक्षण की घोषणा सोमवार को की गई। ड्रॉ का परिणाम इस प्रकार है…
नगर पंचायत: 37 में सामान्य महिला
नगर पंचायतों में सामान्य महिलाओं (ओपन महिला) के लिए निम्नलिखित सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें मोहाड़ी, बार्शी टाकली, वाशी, नादगांव, गुहागर, रालेगांव, लाखादुर, वैराग, सोयगांव, महादुला, अंगार, कडेगांव, पेठ, पाटन, औंधा नागनाथ, लाखनी, रेनापुर, नाटेपुते, महसाला, सड़क अर्जुनी, डिडोरी, जलकोट, मेधा, लोनंद, वाडा, देवरुख, लांजा, शिंदखेड़ा, मंडनगढ़, तिवसा, वडगांव मावल, पारशिवनी, शाहपुर, देहु, कुही, मुक्ताई नगर, बाभुलगांव शामिल है।
नगर परिषद: 64 महिला ओपन कैटगरी
प्रदेश की 64 महत्वपूर्ण नगर परिषदों में प्रमुख का पद महिला खुला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें परली वैजनाथ, मुखेड़, अंबरनाथ, अचलपुर, मुदखेड, पवनी, कन्नड़, मलकापुर (कोल्हापुर), मोवाड, पंढरपुर, खामगांव, गंगाखेड, धरणगांव, बार्शी, अंबाद, गेवराई, म्हसवड, गड़चिरोली, भंडारा, उरण, बुलढाणा, पैठन, करंजा, नांदुरा, सावनेर, मंगलवेढ़ा, कलामनुरी, अरवी, किनवट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- दिवाली पर सरकार ने दिया झटका, अब नहीं मिलेगा ‘आनंद का राशन’, भुजबल ने बताई मजबूरी
कागल, संगमनेर, मुरगुड, साकोली, कुरुंदवाड, पूर्णा, कलांब, चांदूर रेलवे, चांदूर बाजार, भूम, रत्नागिरी, रहिमतपुर, खेड़, करमाला, वासमत, हिंगनघाट, रावेर, जामनेर, पलुस, यावल, सावंतवाड़ी, जवाहर, तासगांव, राजापुर, सिंदी रेलवे, जामखेड, चाकन, शेवगांव, लोना हदगांव, पन्हाला, प्रमुख शहरों में धर्माबार उमरखेड, मनावत, पचोरा, पेन, फैजपु उदगीर, अलीबाग, शामिल हैं।
एससी महिलाओं के लिए आरक्षण
33 नगर परिषदों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें देउलगांव राजा, मोहोल, तेल्हारा, ओजर, वानडोंगरी, भुसावल, घुग्गस, चिमूर, शिरडी, सावदा, मैनदारगी, डिगदोहदेवी, दिग्रस, अकलुज, बीड और शिरोल नगर परिषदें शामिल हैं।
ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण
67 नगर परिषदों में से 34 सीटें ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसमें भागुर, इगतपुरी, वीटा, बल्हारपुर, धाराशिव, भोकरदान, जुन्नार, उमरेड, दौंड, कुलगांव बदलापुर, हिंगोली, फुलगांव, मुरुड जंजीरा, शिरूर, काटोल, माजलगांव, मूल, मालवन, देसाईगंज, हिवरखेड, अकोट, मोर्शी, नेर-नवाबपुर, औसा, कर्जत, डेगलूर, चोपडा, सताना, दोंडाइचा, वरवडे, बालापुर, रोहा, कुर्दुवाड़ी, धामनगांव रेलवे और वरोरा नगर परिषद शामिल हैं।
