- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Municipal Council Elections Voting 20 December
Nagar Parishad Election: महाराष्ट्र की 24 नगर परिषदों में 20 दिसंबर को मतदान, 21 को मतगणना
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र के 16 जिलों की 24 नगर परिषदों में 20 दिसंबर को मतदान होगा। न्यायालयीन कारणों से रुके चुनाव अब पूरे होंगे और 21 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: राज्य के 16 जिलों की 24 नगर परिषदों में 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। ये चुनाव उन नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में हो रहे हैं, जहां अध्यक्ष, सदस्य अथवा कुछ स्थानों पर केवल सदस्य पदों के चुनाव न्यायालयीन कारणों से पहले स्थगित कर दिए गए थे।
इन सभी स्थानों पर 21 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में अंबरनाथ, कोपरगांव, बारामती, अक्कलकोट, महाबलेश्वर, फुलंब्री, मुखेड, निलंगा, अंजनगांव सुरजी, वसमत, बालापुर, यवतमाल, वाशिम, देऊलगाव राजा, देवली और घुग्घुस सहित विभिन्न नगर परिषद क्षेत्रों का समावेश है।
इसके अलावा अकोला जिले की बालापुर तथा वाशिम जिले की वाशिम और रिसोड नगर परिषदों के कुछ वाड़ों में भी मतदान होगा। आयोग ने राज्य की 246 नगरपालिकाओं और 42 नगर पंचायतों के लिए 4 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
इसके तहत नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव निर्णय अधिकारियों के फैसलों के खिलाफ न्यायालय में अपील का प्रावधान रखा गया था। जिन स्थानों पर अपील दायर की गई थी,वहां 22 नवंबर तक निर्णय आना अपेक्षित था, ताकि उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए तीन दिन का समय मिल सके।
कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों को नामांकन वापसी के लिए आवश्यक समय दिए बिना ही चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। इसे नियमों के विरुद्ध मानते हुए आयोग ने संबंधित स्थानों की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी थी।
आज प्रचार का आखिरी दिन
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान से एक दिन पहले यानी 19 दिसंबर की रात 10 बजे तक सार्वजनिक प्रचार की अनुमति दी गई है, वह जानकारी नगरपालिका प्रशासन के सह-आयुक्त डॉ। विश्वनाथ वडजे ने दी।
ये भी पढ़ें :- माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, किसी भी वक्त गिरफ्तारी संभव! नासिक पुलिस मुंबई रवाना
21 को सभी स्थानों पर मतगणना
- उल्लेखनीय है कि राज्य की 246 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के आम चुनावों के लिए 2 दिसंबर की मतदान संपन्न हुआ था।
- संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों सहित सभी सदस्य पदों तथा 76 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में 154 सदस्य पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
- सभी स्थानों पर 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
Maharashtra municipal council elections voting 20 december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
May 07, 2026 | 06:00 AMEV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?
May 07, 2026 | 05:39 AMAaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, कैसा होगा अभिजीत संग विजय मुहूर्त का संयोग
May 07, 2026 | 05:10 AMApple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














