महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन

Mumbai Metro News: महाराष्ट्र में वर्ष 2030 तक 300 किमी से अधिक नए मेट्रो मार्ग और 161 स्टेशन बनाने का लक्ष्य है। CM देवेंद्र फडणवीस ने कार्यों को 3 साल में पूरा करने का निर्देश दिया।
Mega Metro Expansion in Maharashtra: 300 km of New Corridors and 161 Stations by 2030
मुंबई मेट्रोसोर्स-सोशल मीडिया
Updated on

Mumbai Metro Development: मुंबई- पुणे और नागपुर समेत प्रमुख शहरों में मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक 300 किलोमीटर से अधिक नए मेट्रो मार्गों और 161 नए स्टेशनों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। करीब 2.80 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं के जरिए सुरक्षित, तेज और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेट्रो का कोई भी काम शुरू होने के बाद तीन वर्ष के भीतर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि शहरी विकास और जनसुविधाओं को तेजी से गति मिल सके। मुख्यमंत्री मख्यमंत्री देवेंद देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आधारभूत संरचना समिति की बैठक में राज्य की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

87.15 किमी के लिए डीपीआर तैयार

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन के लिए मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 174 किमी मेट्रो मार्ग चालू हैं और 291 किमी पर निर्माण जारी है। इसी तरह 130 किमी मंजूरी के चरण में हैं और 87.15 किमी के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 2,80,755 करोड़ रुपए की मेट्रो परियोजनाएं विकसित हो रही हैं, जिनमें केंद्र का 27,216 करोड़, राज्य का 50,250 करोड़ और एमएमआरडीए व अन्य एजेंसियों का 75,729.62 करोड़ रुपए का योगदान होगा, जबकि शेष राशि सरकारी गारंटी वाले कर्ज से जुटाई जाएगी। कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि अन्य निर्माण और स्वीकृति के विभिन्न चरणों में हैं।

Mega Metro Expansion in Maharashtra: 300 km of New Corridors and 161 Stations by 2030
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत

राज्य में 683 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क

बई महानगर क्षेत्र में 428.89 किलोमीटर, पुणे महानगर क्षेत्र 169.45 किलोमीटर और नागपुर महानगर क्षेत्र में 85.20 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। इस प्रकार राज्य में प्रस्तावित और चालू मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 683.53 किलोमीटर होगी। राज्य सरकार ने वर्षवार योजना तैयार की है।

इस वर्ष 87 किलोमीटर मेट्रो मार्ग और 56 स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जबकि वर्ष 2029-30 तक 302 किलोमीटर मेट्रो मार्ग और 161 स्टेशन विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Mega Metro Expansion in Maharashtra: 300 km of New Corridors and 161 Stations by 2030
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?

मेट्रो-10 का निर्माण जल्द होगा शुरू

बैठक में एमएमआर क्षेत्र के मीरा गांव से गायमुख तक प्रस्तावित मेट्रो-10 परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस परियोजना की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। योजना व आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

लगभग 8,500 करोड़ रुपए की लागत वाली 9.68 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर पांच एलिवेटेड स्टेशन होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो-10 का निर्माण तीन वर्षों में पूरा किया जाए।

भविष्य की प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाएं

मुंबई मेट्रो-11 अणिक डिपो-वडाला-गेटवे ऑफ इंडिया (17.51 किमी)
नवी मुंबई मेट्रो-1ए व 2: बेलापुर-सागर संगम व पेंधर-नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (17.09 किमी)
मुंबई मेट्रो-8: सीएसएमआईए-एनएमआईए (34.90 किमी)
मुंबई मेट्रो-10 गायमुख छत्रपति शिवाजी महाराज चौक (9.20 किमी)
मुंबई मेट्रो-13: शिवाजी चौक-वसई-विरार (25.03 किमी)
मुंबई मेट्रो-12ए: मानपाड़ा-कल्याण-खुटारी-तलोजा (18.40 किमी)
मुंबई मेट्रो-3 विस्तार कफ परेड-नवी नगर (1.40 किमी)
मुंबई मेट्रो-14: कांजूरमार्ग-बदलापुर (45.15 किमी)

Navbharat Live
navbharatlive.com