महाराष्ट्र FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई: जाली दवा नाम पर कैंडिला फार्मा के 3 गोदाम सील, नकली दूध-गुटखा जब्त

Maharashtra FDA Crackdown: महाराष्ट्र FDA ने भ्रामक दवा नामों पर कैंडिला फार्मा के 3 गोदामों के लाइसेंस रद्द किए। केमिकल से पके केले, डिटर्जेंट दूध और ₹1.29 करोड़ का गुटखा जब्त किया गया।
Maharashtra FDA's swift crackdown: Spurious drugs under the name of Cadila
एफडीए कार्रवाई आयुक्त तुकाराम मुंढे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra FDA Crackdown Commissioner Tukaram Mundhe: दवा के मूल फार्मूले में बदलाव के बावजूद मिलता-जुलता नाम रखकर उत्पाद बेचने पर एफडीए ने सख्त कार्रवाई की है। एफडीए का कहना है कि ऐसे भ्रामक नामों से मरीजों, डॉक्टरों और केमिस्टों में गफलत पैदा हो सकती है।

इसी आधार पर अहमदाबाद की दवा निर्माता कंपनी मेसर्स कैंडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के पुणे, नागपुर और ठाणे-भिवंडी स्थित तीन सीएफए गोदामों के बिक्री और वितरण लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।

एफडीए की जांच में सामने आया कि 'एसीलॉक 150-300' में रेनिटिडिन घटक मौजूद है, जबकि 'एसीलॉक 150 प्लस और 300 प्लस' में फेमोटिडिन साल्ट मिलाया गया था। मूल औषधीय घटक अलग होने के बावजूद केवल प्लस चिह्न लगाकर ब्रांड नाम समान रखा गया, जिससे दवा की सही पहचान को लेकर गफलत का खतरा पैदा हो गया।

जांच के दौरान गोदामों में प्रतिबंधित दवाओं पर 'नॉट फॉर सेल' का बोर्ड न होना और सक्षम व्यक्ति की गैरमौजूदगी में बिना हस्ताक्षर के बिल जारी करने जैसी कई अनियमितताएं भी पकड़ी गई।

केमिकल से पके केले और डिटर्जेंट मिला दूध जब्त

एफडीए ने नवी मुंबई के एपीएमसी तुर्भ फल बाजार में जहरीले केमिकल 'इथेफॉन' के घोल में डुबोकर कृत्रिम तरीके से पकाए जा रहे 1,394 किलो केले जब्त कर पुलिस केस दर्ज किया गया है। वहीं सोलापूर के मालशिरस में जांच के दौरान गाय के दूध में डिटर्जेंट पाए जाने पर 16.730 लीटर मिलावटी दूध तुरंत नष्ट कर दो एफआईआर दर्ज की गई है। जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए प्रशासन ने मुंबई, ठाणे और पुणे संभाग मैं यह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

Maharashtra FDA's swift crackdown: Spurious drugs under the name of Cadila
मुंबई में आकार ले रहा नया एल्फिंस्टन फ्लाईओवर, पश्चिमी हिस्से में स्टील गर्डर लगाने का काम तेज

पकड़ाया 1.29 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा

मुंबई शहर और कोंकण क्षेत्र में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित पान मसाला के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 94।45 लाख रुपए का प्रतिबंधित माल और 35 लाख रुपए के वाहन समेत कुल 1।29 करोड़ रुपए का माल जब्त किया गया, इस मामले में धारावी, बांद्रा, सांताक्रुज और पालघर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Maharashtra FDA's swift crackdown: Spurious drugs under the name of Cadila
मुंबई क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी केस में बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद से 2 गिरफ्तार; 11.66 लाख रुपये के मोबाइल जब्त

11 होटलों-रेस्तरां पर गिरी गाज

इधर मुंबई विभाग के 11 नामी होटलों, रेस्तरां, कैटरर्स और बेकरी में गंदगी, कीड़े, बिना मेडिकल जांच काम कर रहे कर्मचारियों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और 3 के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिए गए है।

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बाताया की महाराष्ट्र में खाद्य गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बासी केमिकल युक्त या अवक खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com