महाराष्ट्र: होटल और रेस्टोरेंट्स को मिलेगी 20% अतिरिक्त गैस; मंत्री छगन भुजबल ने दी आपूर्ति बढ़ने की जानकारी
मुंबई में होटल और रेस्टॉरेंट्स को 20 अतिरिक्त गैस सिलेंडर की आपूर्ति, मंत्री भुजबल ने दी जानकारी।
Maharashtra LPG Supply Restaurants News: मुंबई में एलपीजी गैस की कमी के बीच होटल और खाद्य व्यवसाय से जुड़े संस्थानों को बड़ी राहत मिली है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने जानकारी दी कि व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 20 प्रतिशत गैस आपूर्ति दी जाएगी।
यह निर्णय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के 21 मार्च के निर्देशों के तहत लिया गया है। पहले राज्य को 30 प्रतिशत आपूर्ति की मंजूरी थी, जिसे अब बढ़ाकर कुल 50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 23 मार्च से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।
किन्हें मिलेगा लाभ
इस अतिरिक्त आपूर्ति में होटल, ढाबे, उपहार गृह, औद्योगिक कैंटीन, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और डेयरी व्यवसायों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे गैस संकट से जूझ रहे व्यवसायियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
पंजीकरण अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त गैस आपूर्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यवसायियों को तेल विपणन कंपनियों के पास पंजीकरण कराना और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के लिए आवेदन करना आवश्यक होगा।
इसके अलावा, राज्य सरकार व स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं द्वारा संचालित अनुदानित कैंटीन, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा।
केरोसिन वितरण पर भी निर्देश
सरकार ने केरोसिन लाइसेंस को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सभी मौजूदा लाइसेंस नवीनीकृत माने जाएंगे और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वारिसों के नाम पर लाइसेंस का वर्गीकरण भी तत्काल किया जाएगा।
जिन गांवों में केरोसिन लाइसेंसधारी नहीं हैं, वहां उचित मूल्य दुकानदारों को लाइसेंस देने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को 20 मार्च के आदेश के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
