Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: महाराष्ट्र सीएम फडणवीस और गौतम अडाणी के बीच पक रही खिचड़ी, देर रात मुलाकात ने अटकलों को दी हवा

देश के जाने माने बिजनेसमैन गौतम अडाणी शनिवार को देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुलाकात के लिए गौतम अडाणी खुद सीएम आवास सागर पहुंचे और सीएम से मुलाकात की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 16, 2025 | 11:44 AM

देवेंद्र फडणवीस और गौतम अडाणी (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बिजनेसमैन गौतम अडाणी के बीच खिचड़ी पकने की खबर सामने आ रही है। देश के जाने माने बिजनेसमैन गौतम अडाणी शनिवार को देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास सागर पहुंचे और सीएम से मुलाकात की। जाने माने बिजनेसमैन अडाणी सागर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले, लेकिन दोनों की मुलाकात की वजह सामने नहीं आई पाई है।

इस मौके का फायदा विपक्ष ने पूरी तरह से उठाया है। वहीं गौतम अडाणी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की देर रात हुई इस मुलाकात पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े कर दिए है, लेकिन ये पहली बार नहीं है कि गौतम अडाणी सीएम से मिलने पहुंचे है। इससे पहले भी गौतम अडाणी एकनाथ शिंदे के सीएम रहते हुए भी उनसे मिलने इस तरह जा चुके हैं। कहा जा रहा है महाराष्ट्र में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर दोनों में बातचीत हुई है। इन दिनों अडाणी ग्रुप को मुंबई के मोतीलाल नगर पुनर्विकास योजना का टेंडर भी मिला है।

धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना

आपको जानकारी दें कि हाल ही में मुंबई में धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना से जुड़े अडाणी ग्रुप ने मोतीलाल नगर के पुनर्विकास के लिए 36,000 करोड़ रुपये की बोली जीती। मोतीलाल नगर-1, 2 और 3 मुंबई की सबसे बड़ी आवास पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक

अमरावती में EVM गोदाम का निरीक्षण, EVM सुरक्षा में कोई चूक नहीं चलेगी: सौम्या शर्मा चांडक

अकोला में स्मार्ट मीटर से अब सटीक बिलिंग, बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी; मुफ्त लग रहे स्मार्ट मीटर

यह परियोजना उपनगरीय इलाके गोरेगांव (वेस्ट) में 143 एकड़ में फैली हुई है। अडाणी समूह की कंपनी अडाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (एपीपीएल) इस परियोजना के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में सामने आई है। इसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एलएंडटी के मुकाबले अधिक निर्मित क्षेत्र की पेशकश की है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

20 प्रतिशत राज्य सरकार की हिस्सेदारी

इस प्रोजेक्ट के लिए अडाणी समूह को आवंटन पत्र (एलओए) निर्धारित समय में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अडाणी समूह ने इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अडाणी समूह पहले से ही एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में शामिल धारावी का पुनर्विकास कर रहा है। धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (अब नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) में अडाणी समूह की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि बाकी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकार की है।

Maharashtra businessman gautam adani met cm devendra fadnavis at sagar residence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 11:44 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Dharavi Slum
  • Gautam Adani
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.