
Maharashtra Budget 2026 Live Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद, वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री फडणवीस खुद संभाल रहे हैं। बजट में किसान कर्ज माफी, लाडकी बहिन योजना, मेट्रो और डेवलमेंट प्रोजेक्ट को लेकर बड़े ऐलान किए गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू रहेगी। साथ इसके लिए आवश्यक राशि का बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं किसानों की कर्जमाफी के लिए पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर किसान कर्ज माफी स्कीम का ऐलान किया। इस वर्ष के बजट में कुल 7,69,467 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। बजट अनुमान के अनुसार सरकार को करीब 40,552 करोड़ रुपये के घाटे का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए सरकार ने राजकोषीय घाटा को 3 प्रतिशत से नीचे रखने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही राजस्व घाटा भी नियंत्रित रहा है और यह 1 प्रतिशत से कम दर्ज किया गया है।
मुंबई, पुणे और नागपुर में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इन तीनों शहरों में मिलाकर कुल लगभग 490 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें से अब तक 173 किलोमीटर मेट्रो लाइनें चालू हो चुकी हैं। राज्य सरकार की योजना के अनुसार अगले एक वर्ष में करीब 50 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनों का निर्माण शुरू या पूरा किया जाएगा, जबकि वर्ष 2029 तक अतिरिक्त 165 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विविध मेट्रो प्रकल्पांना मंजुरी@Dev_Fadnavis#Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/SXwfvvB1xY
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
नागपुर शहर की इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए, न्यू नागपुर नाम से एक बिजनेस और फाइनेंशियल सेंटर बनाया जाएगा। नागपुर शहर के विस्तार और डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए, नागपुर रिंग रोड को मंज़ूरी दी जाएगी।
नागपूर शहरात व्यापार व वित्तीय केंद्राचा विकास @Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra#Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/CWaKEJhyoN
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
महाराष्ट्र में अलग-अलग टूरिज्म प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
विविध पर्यटन प्रकल्पांची कामे प्रगतीपथावर@Dev_Fadnavis#Budget4ViksitMaharashtra#Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/smZcCjZ3br
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू रहेगी। साथ इसके लिए आवश्यक राशि का बजट में प्रावधान किया गया है।
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर किसान कर्ज माफी स्कीम की घोषणा। सीएम ने बताया कि किसानों का लोन माफ़ करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर किसान लोन माफ़ी स्कीम की घोषणा उन योग्य किसानों के लिए की जा रही है जिनका 30 सितंबर 2025 तक फ़सल का लोन बकाया है। जो किसान रेगुलर अपना लोन चुकाते हैं, उन्हें 50,000 रुपये तक की मदद दी जाएगी। 2026-27 में अनुसूचित जातियों के लिए 23,150 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसान कर्जमाफी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफ़ी का वादा किया गया था। फडणवीस ने ऐलान किया है कि वे 30 सितंबर, 2025 तक बकाया फसल लोन वाले किसानों के लिए 2 लाख रुपये तक की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्ज माफ़ी स्कीम का ऐलान कर रहे हैं।
2028 तक साउथ मुंबई को समृद्धि हाईवे से जोड़ने की कोशिश। राज्य में 1,200 km मेट्रो लाइन और 6,000 km एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। 2019 तक 165 km मेट्रो लाइन बनाई जाएंगी। 2028 तक साउथ मुंबई को समृद्धि हाईवे से जोड़ने की कोशिश। वर्सोवा-भायंदर कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का टारगेट है। पनवेल से कर्जत फाइनल फेज में, जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
गांव के गरीब परिवारों को घर बनाकर बेहतर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) फेज़ 2 के तहत 27,87,000 घर मंज़ूर किए गए। अब तक 33,410 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इन घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए एक्स्ट्रा सब्सिडी दी जाएगी। PM जनमन आवास योजना के तहत 54,129 घर मंजूर किए गए हैं और 17,929 घरों का कंस्ट्रक्शन पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री बलिराजा शेतपानंद सड़कों को मजबूत करने के काम में तेजी लाने के लिए शेतपानंद सड़क योजना लागू करेंगे।
ग्रामीण अर्थव्यवस्थेच्या विकासासाठी रस्ते विकास@Dev_Fadnavis#Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/LAenFX9fx0
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
शेतकऱ्यांच्या हितासाठी विविध उपाययोजना राबविणार@Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/4NhDGhdAyb
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
शेतकऱ्यांना मार्गदर्शन करण्यासाठी 'महाविस्तार-एआय@Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/0FT3pdWEKx
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
विकसित महाराष्ट्र 2047 का लक्ष्य पाने के लिए विज़न डॉक्यूमेंट जारी किया गया। संतुलित डेवलपमेंट के 4 पिलर है- प्रगतीशील, शाश्वत, सर्वसमावेशक, सुशासन। विकसित महाराष्ट्र - 2047 पाने के लिए विज़न मैनेजमेंट यूनिट बनाई गई।
विकसित महाराष्ट्र - 2047 चे उद्दिष्ट गाठण्यासाठी व्हिजन डॉक्युमेंट @Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/tJxQTQKRq5
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में मुंबई के दादर में बनने वाले नेशनल मेमोरियल का दूसरा फेज़ जून 2026 तक पूरा हो जाएगा।
हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे यांच्या राष्ट्रीय स्मारकाच्या दुसऱ्या टप्प्याचे काम जून 2026 पर्यंत पूर्ण करणार@Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/LRg8czOHq8
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
नागरिकांचे जीवनमान उंचावण्यासाठी संत गाडगेबाबा उन्नत ग्राम योजना @Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/P1NC1Bwi4X
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में महाराष्ट्र की अहम भूमिका होगी, क्योंकि राज्य देश की आर्थिक ताकत का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विकसित महाराष्ट्र की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। राज्य के लिए एक व्यापक विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख स्तंभ तय किए गए हैं। इन चार मुख्य केंद्रों के अंतर्गत 16 उप-केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले हर बजट में इस विज़न की झलक दिखाई देगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करते हुए कहा कि मेरा मन बहुत व्यथित है। अजित दादा ने 11 बार राज्य का बजट पेश किया और अपने शांत तथा संतुलित स्वभाव से प्रशासन में अनुशासन और कार्यकुशलता की एक मजबूत परंपरा स्थापित की। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा और एक नागरिक सम्मान पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा। आज मैं यह बजट अजीत दादा को समर्पित करता हूं।
मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस ने कहा कि यह बजट 2047 विकास की ओर है। महात्मा फुले की जयंती को 200 साल पूरे हो रहे हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और अलग-अलग प्रोग्राम करने के लिए फंड दिया जाएगा। बाबासाहेब अंबेडकर की शताब्दी के मौके पर रायगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर दिया जाएगा। इसे सामाजिक समरसता वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। बालासाहेब ठाकरे के मेमोरियल का काम पूरा हो गया है, कुछ योजनाएं शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट भाषण में दिवंगत अजित पवार को याद किया और यह बजट अजित पवार को समर्पित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी बहुमत देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र बजट 2026-27 पेश कर रहे हैं। यहां देखें लाइव...
LIVE | 'महाराष्ट्र अर्थसंकल्प 2026-27'चे सादरीकरण
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 6, 2026
🕑 दु. २ वा. | ६-३-२०२६📍विधान भवन, मुंबई.#Maharashtra #Budget4ViksitMaharashtra https://t.co/0SDdoKz5CL
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र बजट 2026-27 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें राज्य के विकसित महाराष्ट्र के अगले चरण का रोडमैप बताया जाएगा। थोड़ी देर में सीएम का बजट भाषण शुरू होगा।
All set to present the Maharashtra Budget 2026–27, outlining the roadmap for the state’s next phase of Viksit Maharashtra. 💼@SunetraA_Pawar @Ashishjaisw3Adv#Maharashtra #Budget4ViksitMaharashtra pic.twitter.com/NxcDhyLrF8
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 6, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने अग्निवीर स्कीम में चयनित होने के बाद रोजगार की चिंता कर रहे युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंत्री शंभुराजे देसाई ने चार साल की सेवा के बाद भी नौकरी देने का भरोसा दिया है। इसके लिए एक अध्य्यन समूह का गठन भी किया है। मंत्री शंभूराज देसाई ने विधान परिषद में कहा, महाराष्ट्र से 11 हजार युवा केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना में चयनित किए गए हैं। इन युवाओं में से 25 प्रतिशत (लगभग 2,750) को चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में समाहित किया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने एक अध्ययन समूह गठित किया है, जिसकी रिपोर्ट अगले महीने आएगी, उसके बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुछ ही देर में मैं विधानसभा में 'महाराष्ट्र बजट 2026-27' पेश करेंगे। इससे पहले, उन्होंने विधान भवन में महाराष्ट्र के पूज्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद लिए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, फाइनेंस स्टेट मिनिस्टर एडवोकेट आशीष जायसवाल व अन्य सदस्य मौजूद थे।
छत्रपती शिवाजी महाराज की जय!🚩
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 6, 2026
🚩Honoured to present the ‘Maharashtra Budget 2026–27’ in the Legislative Assembly shortly. Before that, took the blessings of our greatest king, Chhatrapati Shivaji Maharaj, at Vidhan Bhavan.
🚩 काही क्षणात 'महाराष्ट्र अर्थसंकल्प 2026-27'… pic.twitter.com/z8ykHm8Z2f
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी 'आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026' के आंकड़ों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का पावरहाउस बना हुआ है। 'महा बजट 2026' के तहत साझा किए गए इन आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र कई प्रमुख क्षेत्रों में राष्ट्रीय रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है।
महाराष्ट्र #1
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 5, 2026
विकसित महाराष्ट्राकडे राज्याचे मार्गक्रमण अधोरेखित करणारी विविध क्षेत्रात राज्याची आघाडी...
Maharashtra #1
Maharashtra’s excellence across sectors is powering the vision of a Viksit Maharashtra. @Dev_Fadnavis #Maharashtra #DevendraFadnavis #MahaSamruddhi… pic.twitter.com/TwckjwJ9av
महाराष्ट्र बजट को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा गया कि अथक मेहनत और सटीक प्लानिंग का संगम, बजट एक ऐसा माध्यम है जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और नई पीढ़ी को अवसर प्रदान करता है।
अथक मेहनत आणि अचूक नियोजनाचा संगम! राज्याच्या अर्थव्यवस्थेला बळकटी आणि नव्या पिढीला संधी उपलब्ध करून देणारे माध्यम म्हणजे अर्थसंकल्प.#Maharashtra #MahaBudget2026 pic.twitter.com/IYKENhpaJZ
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 5, 2026
महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में सामान्य मानसून बारिश का 109% होने के बावजूद सभी फसलों में खेती के प्रोडक्शन का ट्रेंड एक जैसा नहीं है। अनाज, गन्ना और कपास का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, दाल, तिलहन उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले कमी आने का अनुमान है। वैलफेयर के मामले में दिसंबर 2025 तक राज्य में 270 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारक और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत 51,636 दुकाने थीं, खाद्य आपूर्ति के लिए आधार बेस्ड बायोमेट्रिक का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है और 1.55 करोड़ परिवार इस सिस्टम के जरिए राशन ले रहे हैं। अनुदानित खाद्य योजना, शिव भोजन का विस्तार जारी है।
महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र भारत के फाइनेंशियल सिस्टम पर हावी है। कुल बैंक डिपॉजिट, बैंक क्रेडिट, जीएसटी कलेक्शन और स्टार्ट-अप में पहले नंबर पर है। अक्टूबर 2019 और मार्च 2025 के बीच सबसे ज्यादा एफडीआई आकर्षित किया है।
महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण में सीएम फडणवीस ने राज्य की समृद्धि का रोडमैप पेश करते हुए बताया कि सर्वे इकोनॉमिक आउटपुट और प्रोडक्टिविटी में लगातार बढ़ोतरी को दर्शाता है। राज्य जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। 7.9% की कुल विकास दर के साथ महाराष्ट्र अब राष्ट्रीय औसत से आगे निकलने की राह पर है। यह भारत का सबसे बड़ा हिस्सेदार बना हुआ है, जो देश की जीडीपी का लगभग 14% है। यह उपलब्धि कृषि, इंडस्ट्री व सेवा क्षेत्र में फैली अपनी विभिन्न इकॉनमी की वजह से है। राज्य की इकॉनमिक ताकत इसकी आर्थिक राजधानी मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे उभरते ग्रोथ सेंटर पर टिकी हुई है। सेवा क्षेत्र इकोनॉमिक बढ़ोतरी को लोड करता रहेगा। 2025-26 में ग्रोथ 9% रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 8.3% थी।
महाराष्ट्र विधानसभा में 2 बजे बजट पेश होगा। राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने कहा कि जब दोपहर 2 बजे विधानसभा के जरिए महाराष्ट्र के लोगों के सामने बजट पेश किया जाएगा, तो आप महाराष्ट्र को विकास और तेजी से तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने के हमारे कमिटमेंट को देखेंगे। देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र का है।
Mumbai, Maharashtra: State Minister Ashish Jaiswal says, "Please wait for the budget. When the budget is presented before the people of Maharashtra through the Assembly at 2 PM, you will see our commitment to taking Maharashtra forward on the path of development and rapid… pic.twitter.com/20vgUM66aa
— IANS (@ians_india) March 6, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य की वृद्धि दर 7.9% रहने का अनुमान है, जो 2024-25 में दर्ज 7.3% की विकास दर से थोड़ा ज्यादा है। महाराष्ट्र नए औद्योगिक पावर हाउस के रूप में उभरेगा। सर्वे से पता चलता है कि राज्य लगातार राष्ट्रीय इकॉनमी से आगे बढ़ रहा है, निवेश, बैंकिंग एक्टिविटी और जीएसटी कलेक्शन सहित कई इकोनॉमिक इंडिकेटर में लीडरशिप बनाए हुए है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2024-25 में 3,17,800 रुपये थी, जो बढ़कर 3,47,903 रुपये होने का अनुमान है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थोड़ी देर में विधानभवन में बजट पेश करेंगे। इस बार लाडकी बहिन योजना और किसान कर्ज माफी को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं।