मराठी सीखो, वरना कार्रवाई: गैर-मराठी चालकों को 15 अगस्त तक का डेडलाइन, 17 से ऑटो-टैक्सी पर एक्शन

Marathi Learning Deadline:महाराष्ट्र में गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को 15 अगस्त तक व्यावहारिक मराठी सीखने की डेडलाइन दी गई है। 17 अगस्त से नियम नहीं मानने वालों पर कार्रवाई होगी।
Maharashtra Auto Taxi Drivers Marathi Learning
मंत्री प्रताप सरनाईक(सोर्सः डिजाईन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Auto Taxi Drivers Marathi Learning Deadline: मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चलाने वाले गैर-मराठी चालकों के लिए व्यावहारिक मराठी सीखने की 15 अगस्त की समयसीमा तय की गई है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्पष्ट किया है कि रिक्शा व टैक्सी चालक मराठी सीखें, वरना 17 अगस्त के बाद से कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इतने लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 'हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी शिक्षण अभियान' के तहत अब तक एक लाख से अधिक गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों ने व्यावहारिक मराठी का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। यह अभियान 1 मई से पूरे महाराष्ट्र में चलाया जा रहा है। सरकार ने गैर-मराठी चालकों के लिए व्यावहारिक मराठी का ज्ञान अनिवार्य किया है।

सरनाईक ने कहा कि जिन चालकों ने अभी तक प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है, उन्हें छह दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सरकार का उद्देश्य ऑटो और टैक्सी चालकों को यात्रियों से संवाद के लिए आवश्यक मराठी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान देना है।

Maharashtra Auto Taxi Drivers Marathi Learning
तेंदुए की दहशत का अंत! वन विभाग की तत्परता से टला हादसा, गोंदिया के लोगों ने ली राहत की सांस

15 अगस्त तक प्रशिक्षण अनिवार्य

ठाणे में आयोजित पत्रकार परिषद में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 1 मई से शुरू किए गए 'हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी शिक्षण अभियान' के तहत अब तक एक लाख से अधिक गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों ने व्यावहारिक मराठी का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों से बेहतर संवाद और महाराष्ट्र में सुगम परिवहन व्यवस्था के लिए चालकों को आवश्यक मराठी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

राज्य सरकार ने गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक व्यावहारिक मराठी सीखना अनिवार्य किया है। यह अभियान पूरे महाराष्ट्र में चलाया जा रहा है। सरकार ने शेष चालकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रशिक्षण पूरा करने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com