महाराष्ट्र मॉनसून सत्र: अब चेहरे से मिलेगी विधान भवन में एंट्री, बंद हुए कागजी पास; जानें क्या है नया सिस्टम
Maharashtra Assembly Monsoon Session: महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनसून सत्र मुंबई में 22 जून से शुरू हो रहा है। विधान भवन में एंट्री के लिए पहली बार हाई-टेक फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लागू किया जा रहा है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में स्थित महाराष्ट्र विधान भवन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Assembly Monsoon Session Entry System: महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार यानी 22 जून 2026 को मुंबई के विधान भवन में शुरू होने जा रहा है। मॉनसून सत्र में इस बार सुरक्षा का एक बिल्कुल नया और डिजिटल रूप देखने को मिलेगा, जहां पारंपरिक कागजी पासों का दौर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
फेशियल रिकग्निशन से मिलेगी विधान भवन में एंट्री
महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार, 22 जून 2026 को मुंबई के विधान भवन में शुरू होगा। पहली बार, इमारत में प्रवेश के लिए कोई फिजिकल एंट्री पास नहीं छापे जाएंगे। इसके बजाय, ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ सभी के लिए लागू किया जाएगा। यह विधान भवन के ई-एंट्री सिस्टम से जुड़ा होगा। इसमें पीठासीन अधिकारियों, मुख्यमंत्री और स्टाफ सदस्यों से लेकर पर्सनल असिस्टेंट और विजिटर्स तक सभी शामिल होंगे।
उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
यह निर्णय विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे और विधानसभा के अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया और इसे प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए लागू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 100 से अधिक शिक्षकों पर FIR, चुनावी ड्यूटी और पढ़ाई के बीच फंसे स्कूल
‘अग्नि परीक्षा’, उद्धव के वफादार हो तो जीवित पिता का पिंडदान करो, सुषमा अंधारे की कृष्णा अष्टिकर को चुनौती
नागपुर एयरपोर्ट पर नए मैनेजमेंट से पहले बदलाव; स्टार एयर ने जारी किया नांदेड़-किशनगढ़ उड़ानों का नया टाइम-टेबल
पुणे के खराड़ी में गिरफ्तार ढोंगी बाबा राधामोहन का घिनौना कारनामा, ‘मन की रिपोर्ट’ से करता था ब्लैकमेल
क्याें लिया गया फेशियल रिकग्निशन सिस्टम को निर्णय?
महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मॉनसून सत्र के दौरान विधान भवन परिसर में भीड़ को संभालने और सुरक्षा एजेंसी की स्क्रीनिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रिंटेड एंट्री पास की जगह ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ लागू किया जा रहा है।
विधानमंडल सचिवालय ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, संबंधित विभागों, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों, IAS और IPS अधिकारियों, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों, सचिवों, विशेष कार्याधिकारी (OSD) और निजी सहायकों सहित सभी संबंधित लोगों को इस उपाय के बारे में सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- कोल्हापुर पहुंचे CM फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
छुट्टियों में भी जारी रहेगा ऑनलाइन डेटा का काम
ई-ऑफिस सिस्टम के जरिए ऑनलाइन जानकारी जमा करने और ईमेल के माध्यम से जरूरी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और यह 20 और 21 जून 2026 की छुट्टियों के दौरान भी जारी रहेगी। महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने इस मामले में एक विस्तृत सर्कुलर जारी किया है। सचिवालय ने सभी से इस नए एंट्री पास सिस्टम को अपनाने और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील भी की है।
