Maharashtra News: चुनावी शोर थमने से पहले आखिरी दमखम, दिग्गज अपने गढ़ में सक्रिय

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम जाएगा। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे।
Election Rally
चुनावी सभा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम 5 बजे थम जाएगा। नियमों के मुताबिक, मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाता है।

इन सभी महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होंगे, जबकि रिजल्ट अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने होम टाउन नागपुर में रोड शो कर लोगों से सीधा संवाद साधेंगे।

इसके अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने गढ़ ठाणे व डिप्टी सीएम अजीत पवार अपने गढ़ पुणे व पिंपरी चिंचवड़ में सक्रिय रहेंगे। बाकी नेता भी अपने होम टाउन में पूरी ताकत झोंकेंगे।

ठाकरे बंधु मुंबई में रहेंगे सक्रिय

  • पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके भाई राज ठाकरे अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरान आदित्य ठाकरे व अमित ठाकरे भी उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी रैलियों में जाएंगे, बीएमसी का चुनाव ठाकरे बंधुओं के लिए खास मायने रखता है। दोनों भाई 20 साल बाद एक साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। बीएमसी के चुनाव परिणाम तय करेंगे कि ठाकरे ब्रांड का मुंबई में कितना दबदबा है।
  • वोटरों को लुभाने की कोशिश जानकारों के मुताबिक प्रचार खत्म हो जाने के बाद वोटरों को लुभाने के लिए अन्दुरूनी सेटिंग चलेगी। हालांकि वोटरों को लुभाने के लिए किसी तरह का प्रलोभन न दिया जाए, इस पर चुनाव आयोग की खास नजर होगी 29 मनपाओं में कुल 15,931 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो 2,869 सदस्य पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com