Navi Mumbai: कलंबोली में फूटा जनआक्रोश, महाविकास आघाड़ी का सिडको के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Navi Mumbai: कलंबोली में पानी संकट से नाराज महाविकास आघाड़ी का सिडको कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही नेताओं को भी चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज
Navi Mumbai News In Hindi: कलंबोली इलाके में पानी की गंभीर समस्या को लेकर महाविकास आघाड़ी ने सिडको कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। त्योहारों के मौके पर पानी की समस्या और भी गंभीर हो गई है।
जिसका तुरंत समाधान करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने सिडको प्रशासन से की। इस विरोध प्रदर्शन के लिए महाविकास आघाडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलंबोली बस डिपो से कलंबोली के सेक्टर 5 ई स्थित सिडको के कार्यालय तक मार्च निकाला।
उक्त विरोध प्रदर्शन में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी के उपनेता बबन पाटिल, पनवेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुदाम पाटिल, मनसे महानगर प्रमुख योगेश चीले, पूर्व नगरसेविका शशिकला सिंह समेत महाविकास अघाड़ी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। चूंकि कलंबोली के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति अनियमित और अपर्याप्त है। इसलिए नागरिकों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
दिवाली का त्योहार शुरू होते ही पानी की समस्या ने नागरिकों की हालत खराब कर दी है। सुदाम पाटिल ने कहा, स्कलंबोली को टैंकर मुक्त करना हमारी मांग है। सिडको और प्रशासना तुरंत पानी की आपूर्ति नियमित करें अन्यथा हम आंदोलन तेज करेंगे।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: दीपोत्सव बना ठाकरे भाइयों का संगम, उद्धव के हाथों हुआ मनसे कार्यक्रम का शुभारंभ
सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
- शिवसेना के उपनेता बबन पाटिल ने भी सिडको प्रशासन की निष्क्रयता की आलोचना की और तत्काल उपाय करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर सिडको प्रबंधन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
- योगेश चीले ने कहा कि पानी हमारा अधिकार है। अगर त्योहारों के दौरान में भी हमें पानी नहीं मिलता है, तो हम प्रशासन को जगाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।
