Mumbai News: एलटीटी-सूबेदारगंज स्पेशल अब अमृत भारत एक्सप्रेस, किफायती किराए में मिलेगा बेहतर सफर

LTT Amrit Bharat Express: LTT-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलेगी। 28 अगस्त से सेवा शुरू होगी। जानें ट्रेन का समय, 22 कोच, प्रमुख ठहराव और आधुनिक सुविधाएं।
ltt subedarganj amrit bharat express train timings stops
अमृत भारत ट्रेन मुंबई (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amrit Bharat Express Mumbai: आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक लंबी दूरी की रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेलवे तेजी प्रयास कर रहा है। मध्य रेल ने 04116/04115 एलटीटी-सूबेदारगंज-एलटीटी विशेष ट्रेन को अपग्रेड कर 14122/14121 एलटीटी-सूबेदारगंज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया है।

22 कोच के साथ संचालन

नई साप्ताहिक सेवा 22 कोचों के साथ संचालित होगी और प्रति यात्रा 1,800 से अधिक यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। ट्रेन संख्या 14122 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार रात 10:55 बजे रवाना होगी। इसकी नियमित सेवा 28 अगस्त से शुरू होगी और तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14121 प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:10 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी। यह सेवा 27 अगस्त से शुरू होकर अगले दिन रात 8:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव

इस ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट धाम, बांदा, रगौल, भरुआसुमेरपुर, गोविंदपुरी और फतेहपुर शामिल हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य अनारक्षित कोच, एक पैंट्री कार और दो लगेज-कम-दिव्यांगजन ब्रेक वैन शामिल हैं।

बेहतर आराम और सुरक्षा

अमृत भारत एक्सप्रेस में पुश-पुल तकनीक के साथ बेहतर आराम और सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, LED लाइटिंग, CCTV निगरानी और ऑटोमैटिक पब्लिक एड्रेस एवं पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सीलबंद वेस्टिब्यूल, दिव्यांग-अनुकूल शौचालय, वैक्यूम-इवैक्यूएशन सिस्टम और आधुनिक अग्नि-सुरक्षा तकनीक भी उपलब्ध है। ट्रेन में कवच (KAVACH) ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम भी शामिल है।

ltt subedarganj amrit bharat express train timings stops
स्वयं को सुपर सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे बावनकुले, पालकमंत्री के लायक भी नहीं! अंधारे का तीखा प्रहार

20 अमृत भारत ट्रेनें

सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार मध्य रेल अब कुल 20 अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। ट्रेन संख्या 14122 की बुकिंग PRS केंद्रों और IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध है। यात्री अपडेटेड समय-सारणी और टिकट संबंधी जानकारी IRCTC, RailOne ऐप तथा NTES से प्राप्त कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com