-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Lok Sabha Elections 2024 Mahayuti Vs Mba Fifty Fifty Likely In Mumbai
लोकसभा चुनाव 2024: महायुति बनाम एमबीए, मुंबई में फिफ्टी-फिफ्टी की संभावना
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: आगामी अप्रैल-मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए बीजेपी (BJP) की तैयारी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) की 48 लोकसभा सीटों में से महायुति के खाते में 45 सीटें लाने का लक्ष्य बना कर अमित शाह (Amit Shah) के निर्देश पर पार्टी अपना अभियान चला रही है। बीजेपी के लोकसभा मिशन 45 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) की सभी 6 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। वैसे 2014 और 2019 की मोदी लहर में मुंबई की सभी 6 सीटें बीजेपी-शिवसेना युति के पक्ष में गईं थी। इस बार राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। वैसे बीजेपी की कोर कमेटी ने जमीनी स्तर पर पड़ताल कर राज्य में 33 सीटें महायुति को मिलने की संभावना जताई है, जिसमें मुंबई से तीन सीटें शामिल हैं।
एक साल पहले शिवसेना से बगावत कर बीजेपी के सहयोग से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले एकनाथ शिंदे महायुति का हिस्सा हैं, जबकि मुंबई को अपना परंपरागत गढ़ मानने वाले उद्धव ठाकरे एमबीए के खेमे में हैं। आगामी लोकसभा चुनाव मुंबई में महायुति बनाम एमबीए ही होने वाला है।
मायानगरी पर किसका कब्ज़ा
मायानगरी पर राजनीतिक रूप से कब्जे की लड़ाई दिलचस्प होती रही है। देश की सबसे धनी और समृद्ध मुंबई महानगरपालिका पर पिछले तीन दशक से शिवसेना का कब्ज़ा रहा है। राज्य में सरकार भले ही कांग्रेस-एनसीपी या बीजेपी की रही हो, परंतु बीएमसी पर ठाकरे परिवार का वर्चस्व रहा है। इसी तरह लोकसभा चुनाव में बीजेपी शिवसेना के बीच भी मुंबई की तीन-तीन सीटों का बंटवारा होता रहा। पिछले लोकसभा चुनाव में मुंबई से बीजेपी-शिवसेना के तीन-तीन सांसद चुने गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे से बदले की तैयारी
इस बार मुंबई में बीजेपी ने उद्धव से बदले की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने पिछले दो-तीन महीने से ही मुंबई के अलग-अलग इलाकों में महाजनसंपर्क यात्रा शुरू कर एक तरह से अपना प्रचार शुरू कर दिया है। बीजेपी की कोर कमिटी अपनी तरफ से मुंबई की सभी लोकसभा सीटों पर स्थिति का जायजा ले रही है। बदले राजनीतिक समीकरण में शिवसेना के उत्तर-पश्चिम सीट से सांसद गजानन कीर्तिकर और दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले शिंदे गुट में शामिल हैं, जबकि दक्षिण मुंबई से के सांसद अरविंद सावंत उद्धव के साथ हैं। मुंबई में शिवसेना का ज्यादातर कोर वोटर अभी भी उद्धव ठाकरे के साथ है, ऐसी स्थिति में सीएम शिंदे के लिए कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, ऐसी रिपोर्ट भी बीजेपी के कोर ग्रुप ने दी थी। हालांकि अब एनसीपी को भी फोड़ कर अजित पवार महायुति में शामिल हो चुके हैं। इसका भी असर मुंबई सहित राज्य की अन्य लोकसभा सीटों पर पड़ेगा। बीजेपी के नेताओं को लगता है कि एमवीए के बड़े धड़े एनसीपी में फूट का लाभ बीजेपी को लोकसभा चुनाव में होने वाला हैं। बीजेपी लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे को मुंबई में ही पटखनी देना चाहती हैं।
बीजेपी को चुनौती
2019 के लोकसभा चुनाव में यहां एकतरफा जीत हासिल करने वाली एनडीए के लिए चुनाव आसान भी नहीं होगा। चर्चा है कि महायुति में शामिल अजित पवार भी 13 से 15 लोकसभा सीटें मांग सकते हैं। इनमें मुंबई से भी एक सीट की मांग हो सकती है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष ने लामबंदी तेज कर दी है। एक-एक सीट पर रणनीति बनाने वाली बीजेपी के लिए महाराष्ट्र बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। यहां राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। शिंदे गुट के पास 13 सांसद हैं। ऐसे में तीनो दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
Lok sabha elections 2024 mahayuti vs mba fifty fifty likely in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














