-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Loco Pilot Averts Train Accident Near Vasai Diva Crossing Issue
सिरफिरे युवक ने रोकी मुंबई लोकल, नालासोपारा-वसई के बीच टला बड़ा हादसा; दिवा फाटक खुलने से 17 ट्रेनें प्रभावित
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Local Train News: नालासोपारा-वसई के बीच लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा। वहीं दिवा में लेवल क्रॉसिंग फाटक खुला रहने से 17 ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्री परेशान रहे।

वसई नालासोपारा रेल ट्रैक(AI जनरेटेड इमेज)
Vasai Nalasopara Rail Incident: नालासोपारा और वसई रोड रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा एक युवक अचानक अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। उसी समय विरार से चर्चगेट की ओर जा रही तेज रफ्तार लोकल ट्रेन वहां पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
यात्री ने दिखाई बहादुरी, सुरक्षित निकाला युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बार-बार चेतावनी देने के बावजूद ट्रैक से हटने को तैयार नहीं था। ट्रेन में मौजूद यात्रियों और लोको पायलट ने लगातार आवाज लगाई, लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तो एक साहसी यात्री ट्रैक पर उतर गया। उसने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए युवक को धक्का देकर सुरक्षित किनारे कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
रेलवे अधिकारी बोले- मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी
पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। समय रहते उसे ट्रैक से सुरक्षित हटाने के कारण दुर्घटना टल गई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
नागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
दिवा लेवल क्रॉसिंग पर 26 मिनट तक खुला रहा फाटक
इसी दिन मध्य रेलवे के दिवा स्टेशन के पास स्थित लेवल क्रॉसिंग फाटक सुबह 11:49 बजे से 12:15 बजे तक करीब 26 मिनट तक खुला रहने से उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित हो गई। फाटक समय पर बंद नहीं होने के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई।
यह भी पढ़ें: – मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
17 ट्रेनें प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी
इस तकनीकी बाधा के चलते 11 लोकल और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों के बीच रुक गईं। पीक आवर में दिवा, डोंबिवली, ठाणे, कल्याण, मुलुंड, भांडुप और घाटकोपर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई यात्रियों को दो से तीन ट्रेनें छोड़नी पड़ीं, जबकि कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और अन्य यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
दिवा स्टेशन की व्यस्तता से बढ़ी परेशानी
दिवा मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल है, जहां प्रतिदिन चलने वाली लगभग 900 लोकल ट्रेनों में से 70 से 75 प्रतिशत ट्रेनों का ठहराव होता है। ऐसे में लेवल क्रॉसिंग पर आई इस बाधा का असर पूरे उपनगरीय रेल नेटवर्क पर दिखाई दिया और हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Loco pilot averts train accident near vasai diva crossing issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिरफिरे युवक ने रोकी मुंबई लोकल, नालासोपारा-वसई के बीच टला बड़ा हादसा; दिवा फाटक खुलने से 17 ट्रेनें प्रभावित
Aug 06, 2026 | 02:59 PM‘उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे, आपने धोखा दिया’, कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर एकनाथ शिंदे पर भड़के मनोज जरांगे
Aug 06, 2026 | 02:55 PMफर्जी पॉकेट गवाह मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा 3 साल के लिए डिमोट
Aug 06, 2026 | 02:53 PMमहिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
Aug 06, 2026 | 02:52 PM11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Aug 06, 2026 | 02:50 PMअमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
Aug 06, 2026 | 02:48 PMमिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
Aug 06, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













