Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई लोकल में फिर टला बड़ा हादसा: दिवा-मुंब्रा के बीच खंभे से टकराया महिला की साड़ी का पल्लू, वायरल वीडियो

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में दिवा-मुंब्रा के बीच दरवाजे पर लटकी महिला की साड़ी का पल्लू खंभे से टकराया। बाल-बाल बची जान, वायरल वीडियो ने रेल सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 02:13 PM

मुंबई लोकल ट्रेन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Local Train Overcrowding: मुंबई लोकल की जानलेवा भीड़ ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिवा-मुंब्रा के बीच चलती लोकल के दरवाजे पर लटक कर सफर कर रही एक महिला की साड़ी का पल्लू पुल के खंभे से टकरा गया। महज कुछ इंच और कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया।

इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भीड़‌भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर होने वाली यात्रा की भयावह हकीकत को फिर उजागर कर दिया है। साथ ही मुंब्रा में वर्ष 2025 में हुए भीषण हादसे को एक बार फिर से ताजा कर दिया।

मुंब्रा-दिवा के बीच की घटना

मुंबई लोकल में भीड़ और जान जोखिम में डालकर सफर करना अब आम बात बन गई है। पीक आवर्स में दफ्तर पहुंचने की जल्दबाजी में हजारों यात्री दरवाजों पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। इसी बीच दिवा-मुंब्रा के बीच एक महिला की जान बाल-बाल बच गई।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत

संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा

मुंबई: माल ढुलाई से मध्य रेल ने अप्रैल-जून में कमाएं 2143 करोड़, 3 माह में 21.21 मिलियन टन लोडिंग

Bhandara News: NEET और TET पेपर लीक के खिलाफ मोहाड़ी में पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में मोर्चा

वायरल वीडियो में दिवा-सीएसएमटी लोकल के दरवाजे पर लटक कर सफर कर रही महिला की साड़ी का पल्लू रेलवे पुल के खंभे से टकरा जाता है। महज कुछ इंच और कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। महिला का हाथ नहीं छूटा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन इस घटना ने लोकल ट्रेनों में भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल फिर खड़े कर दिए हैं।

लोकल ट्रेनों में बढ़ता भीड़ का संकट

मुंबई-ठाणे की लोकल ट्रेनों में पीक आवर्स के दौरान हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती, जिससे कई यात्री दरवाजे पर लटककर जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। ऐसे हादसों में पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है और अनेक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यात्री अमोल सेजवल ने बाताया की मुंबई में रेलवे आज तक भीड़ का प्रभावी प्रबंधन नहीं कर पाई है। मौजूदा हालात देखकर नहीं लगता कि निकट भविष्य में भी कोई बड़ा बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें: – महाराष्ट्र में रियल एस्टेट के लिए नया DELTA कानून: ब्लॉकचेन से होगा जमीन का टोकनाइजेशन, CM फडणवीस का निर्देश

यात्री रुपाली जाधव ने बाताया की  मैं भी एक बार भारी भीड़ के कारण लोकल के दरवाजे पर लटक कर सफर करने को मजबूर हुई थी। मोड़ पर ट्रेन झुकती है और तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में गिरने का खतरा बहुत अधिक रहता है।

मध्य रेलवे अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बाताया की यात्रियों को कभी भी अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा नहीं करनी चाहिए। सुरक्षित यात्रा के लिए दरवाजे पर लटकने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचें और रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Local train mumbai crowd diva mumbra woman stunt saree pole accident viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 02:13 PM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.