संविधान केवल पन्नों की किताब नहीं, जनता का सुरक्षा कवच है, मुंबई में लालसिंह आर्य ने कही ये बात

Lal Singh Arya On Constitution: मुंबई में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि संविधान जनता के अधिकारों का सुरक्षा कवच है।
lal singh arya constitution security shield statement mumba
मुंबई में लालसिंह आर्य(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संविधान को जनता के अधिकारों का सुरक्षा कवच बताया।

  • डॉ. आंबेडकर के योगदान और संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर।

  • संविधान के राजनीतिक इस्तेमाल पर लालसिंह आर्य ने जताई चिंता।

  • रवींद्र चव्हाण ने भाजपा की संवैधानिक प्रतिबद्धता का किया उल्लेख।

Lal Singh Arya Mumbai News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि भारतीय संविधान केवल पन्नों की किताब नहीं, बल्कि देश की जनता के अधिकारों की रक्षा करने वाला सुरक्षा कवच है।

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान का निर्माण किसी एक व्यक्ति या समाज के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से किया था। इसलिए संविधान का केवल जयघोष करने के बजाय उसके मूल्यों का पालन करना अधिक महत्वपूर्ण है।

के.सी. कॉलेज में संविधान गौरव दिवस का

संविधान गौरव दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा की ओर से के.सी. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आर्य संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक प्रवीण दरेकर, महापौर रितु तावड़े, विधायक योगेश सागर, मनीषा चौधरी और चित्रा वाघ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संविधान और आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने का

आर्य ने कहा कि आज देश में संविधान, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और आरक्षण को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन इन मुद्दों के माध्यम से समाज में संघर्ष पैदा करने और विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। संविधान में जिन बातों का उल्लेख नहीं है, उनके आधार पर भी समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान को हाथ में लेकर केवल प्रदर्शन करना और उसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना दो अलग-अलग बातें हैं। संविधान का इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ के लिए करने के बजाय उसके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना चाहिए। संविधान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की आस्था, विश्वास और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। यह भारत का आत्मा, सम्मान, स्वाभिमान और गौरव है।

lal singh arya constitution security shield statement mumba
लालसिंह आर्य(सोर्स: नवभारत)
lal singh arya constitution security shield statement mumba
सभी पार्टियों ने आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित रखा, अभिजीत दीपके के बदले तेवर; विपक्ष से खफा हुई CJP?

संवैधानिक मूल्यों से मजबूत होता है लोकतंत्र

आर्य ने कहा कि संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, अवसर की समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों को विशेष महत्व दिया गया है। इन्हीं मूल्यों से देश का लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास में कई बार संविधान की मूल भावना का पालन नहीं किया गया और कुछ लोगों ने डॉ. आंबेडकर के संविधान का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को देश के कल्याण का माध्यम बनाया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि आज देश में अनेक राजनीतिक दल हैं। ऐसे में यह विचार करना जरूरी है कि इन दलों को संविधान और उसकी विभिन्न व्यवस्थाओं की कितनी जानकारी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की विचारधारा संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

lal singh arya constitution security shield statement mumba
1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना
lal singh arya constitution security shield statement mumba
रवींद्र चव्हाण(सोर्स: नवभारत)

अराजकता का जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान

चव्हाण ने कहा कि देश को परम वैभव की दिशा में ले जाना है और अराजकता फैलाने के प्रयासों का उचित जवाब देना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी साबित करनी होगी।

विधायक अमित साटम ने कहा कि वर्ष 1949 में संविधान प्रस्तुत किए जाने के 66 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वर्ष 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में भारतभूमि की आत्मा और हजारों वर्षों के इतिहास को समाहित किया है।