चलती ट्रेन में धुआं देख घबराए यात्री, कर्जत स्टेशन पर 10 मिनट रोकी गई कोयना एक्सप्रेस, ये रही वजह

Karjat Station पर कोयना एक्सप्रेस के एक डिब्बे से अचानक धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गये। ब्रेक बाइंडिंग के कारण ट्रेन 10 मिनट रोककर रवाना की गई।
Smoke In Koyna Express Train
कोयना एक्सप्रेस ट्रेन में धुआं(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Smoke In Koyna Express Train: कर्जत रेलवे स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट के साथ ही अफरातफरी फैल गई।

घटना की जानकारी होते ही रेल कर्मियों और रेलवे पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला। साथ ही सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया। बताया गया कि यह घटना ब्रेक बाइंडिंग के कारण यह वाकया हुआ है।

ब्रेक जाम होने से कोयना एक्सप्रेस में उठा धुआं

कर्जत रेलवे स्टेशन पहुंचते ही कोयना एक्सप्रेस के पीछे की ओर स्थित दूसरे डिब्बे से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। ट्रेन से धुआं उठते देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

यात्रियों ने तत्काल इसकी जानकारी रेल कर्मचारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि डिब्बे में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण धुआं निकला था।

ब्रेक जाम होने से पहियों और ब्रेक के बीच अत्यधिक घर्षण पैदा हुआ, जिसके चलते गर्मी बढ़ी और धुआं निकलने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल आवश्यक कदम उठाए और ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे रवाना करने की तैयारी की।

Smoke In Koyna Express Train
3,902 से सिर्फ 249! मुंबई में BEST की अपनी बसों का बेड़ा तेजी से सिमटा, कॉन्ट्रैक्ट बसें बढ़ीं

10 मिनट रोककर की गई तकनीकी जांच

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस को कुछ समय के लिए रोक दिया। ट्रेन को शाम 6.26 बजे से 6.36 बजे तक करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर खड़ा रखा गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों और तकनीकी टीम ने संबंधित डिब्बे तथा ब्रेक सिस्टम की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान सामने आई तकनीकी समस्या को तत्काल दूर किया गया और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए। समस्या दूर होने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घटना के दौरान किसी यात्री को किसी तरह की चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई है। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से घबराने के बजाय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com