मुलुंड स्टेशन पर AC लोकल के नीचे से उठा धुआं; सोशल मीडिया पर आग की खबर भ्रामक, ब्रेक बाइंडिंग थी वजह

Mumbai Local Train: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर एसी लोकल के नीचे धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी। मध्य रेलवे ने साफ किया कि हादसा ब्रेक बाइंडिंग की वजह से हुआ, आग लगने का दावा झूठा है।
Panic at Mulund station due to smoke from an AC local train. Central Railway clarifies the incident was caused by brake binding and denies social media fire rumors.
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Local Train Brake Binding Incident: मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एसी लोकल ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे से धुआं और चिंगारियां निकलने की घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रेन में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि, मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह घटना ब्रेक बाइंडिंग के कारण हुई थी, आग नहीं लगी थी। प्रभावित डिब्बे को तत्काल अलग कर आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया। मध्य रेलवे के अनुसार डिब्बे के ब्रेक में बाइंडिंग होने से अत्यधिक घर्षण पैदा हुआ, जिससे नीचे से धुआं और चिंगारियां दिखाई दीं।

यात्रियों को तुरंत दी गई जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को पूरी जानकारी दी गई, जिससे किसी तरह की अफवाह या घबराहट न फैले। रेलवे ने पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की आग नहीं लगी और कोई यात्री घायल भी नहीं हुआ।

सोशल मीडिया के दावे हैं भ्रामक

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित डिब्बे को अलग किया और सार्वजनिक उ‌द्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया। रेलवे की ओर से बताया गया कि इस घटना में किसी प्रकार की आग नहीं लगी और न ही कोई यात्री घायल हुआ। आवश्यक जांच और तकनीकी निरीक्षण के बाद लोकल को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया।

मध्य रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आग लगने के दावे भ्रामक हैं। फिलहाल ब्रेक बाइंडिंग के कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। यात्रियों से अफवाहों पर विश्वास न करने और केवल रेलवे की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।

तकनीकी जांच के बाद ट्रेन रवाना

प्रभावित डिब्बे को अलग करने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने आवश्यक निरीक्षण किया। सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद एसी लोकल ट्रेन को आगे के सफर के लिए सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com