- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Jdu Rajiv Ranjan Prasad Sp Rajiv Rai Over Vijay Rally
उद्धव-राज हुए एक, ‘INDIA’ गठबंधन पर लगेगा ब्रेक! शुरू हुआ विरोध
महाराष्ट्र में उद्धव-राज के विजय मोर्चे पर जनता दल युनाइटेड और समाजवादी पार्टी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों की पिटाई स्वीकार नहीं हैं।
- Written By: प्रिया जैस

ठाकरे बंधु मिलन पर राजीव राय और राजीव रंजन प्रसाद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में भले ही मराठी लोगों में हिंदी पर मराठी का जश्न मनाया जा रहा है। लेकिन राज्य के बाहर इस जश्न को एक लोकतंत्र के लिए खतरनाक माना जा रहा है। मुंबई के वर्ली डोम में आज (5 जुलाई) को विजय मोर्चा निकाला जा रहा है। इस मोर्चे को लेकर जनता दल युनाइटेड और समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि ये मोर्चा उत्तर-भारतीय नागरिकों को पसंद नहीं आ रहा है।
मुंबई में आज होने वाली ‘विजय रैली’ के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एकजुट होने पर जेडी(यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “जैसा कि महाराष्ट्र का इतिहास रहा है, दोनों भाइयों का एक साथ आना उत्तर भारतीयों के लिए एक खतरनाक संकेत है। जिस तरह से वे भाषा का मुद्दा, स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उठाते रहे हैं, वे जमीन हासिल करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि ‘मराठी मानुस’ भी इन विभाजनकारी रणनीतियों में रुचि नहीं रखते हैं।”
राजीव रंजन क्या बोले?
जेडी(यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि मराठी मानुस जानते हैं कि आज के समय में हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए, कोई भी उनके बहकावे में नहीं आने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
ST बस यात्रियों के लिए राहत की खबर! स्मार्ट कार्ड के लिए वसूले ज्यादा पैसे तो एजेंटों के लाइसेंस होंगे रद्द
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
मुंबई को फिर दहलाने की साजिश? ताज और ट्राइडेंट होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानें पूरा मामला
VIDEO | On brothers Uddhav Thackeray and Raj Thackeray uniting for a ‘Victory Rally’ in Mumbai today, JD(U) spokesperson Rajeev Ranjan Prasad (@RajivRanjanJDU) says, “As the history of Maharashtra has been, the coming together of both the brothers is a dangerous sign for north… pic.twitter.com/ggoJcWroAn — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2025
इधर साथ आए उद्धव-राज, उधर शुरू हुई तोड़फोड़, अब होगा भाषा पर असली बवाल!
सपा सांसद राजीव राय क्या बोले?
ठाकरे बंधुओं की इस रैली का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने मुंबई में आज होने वाली ‘विजय रैली’ के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एकजुट होने पर कहा, “वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन अगर देश के किसी भी हिस्से में हिंदी भाषी लोगों की पिटाई होती है, तो यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा। देश सभी का है। मराठी लोग सभी के हैं और महाराष्ट्र के भी हैं।”
VIDEO | “They can do anything they want, but if Hindi-speaking people get thrashed in any part of the country, then it won’t at all be acceptable. The country is for everyone. Marathi people are of everyone and Maharashtra too,” says Samajwadi Party MP Rajeev Rai on brothers… pic.twitter.com/n7Q685yHXL — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2025
उन्होंने आगे कहा, “देश के अंदर ऐसी ही तमाम शक्तियां है, जो देश को तोड़ना चाहती है, अलग करना चाहती है, फूट डालना चाहती है। अगर ऐसा फिर से शुरू हुआ तो समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी।”
विजय मोर्चे पर उद्धव-राज
हिंदी भाषा को लेकर हुए इस विवाद पर उत्तर भारतीय पार्टियों ने इसे फूट डालना बताया। इससे ये साफ पता चलता है कि जल्द ही इंडिया गठबंधन पर गाज गिर सकती है। तो वहीं वर्ली डोम के मंच से उद्धव और राज ठाकरे ने एक साथ मराठी भाषा का विरोध कर रहे लोगों को चेताया है। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा है कि दोनों का साथ लाने वाले सीएम देवेंद्र फडणवीस है। उन्होंने कहा कि जो बालासाहेब ठाकरे नहीं कर पाए वो सीएम फडणवीस ने कर दिखाया।
Jdu rajiv ranjan prasad sp rajiv rai over vijay rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
May 06, 2026 | 06:39 PMAndroid 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
May 06, 2026 | 06:37 PMShami Plant: कंगाल को भी मालामाल बना सकता है शमी का पौधा, बस जान लें सही दिशा और वास्तु नियम।
May 06, 2026 | 06:36 PMST बस यात्रियों के लिए राहत की खबर! स्मार्ट कार्ड के लिए वसूले ज्यादा पैसे तो एजेंटों के लाइसेंस होंगे रद्द
May 06, 2026 | 06:35 PMOperation Sindoor: पाकिस्तानी नेता ने कबूला सच, सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद के गुर्गों को दिया सैन्य सम्मान
May 06, 2026 | 06:28 PMसुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
May 06, 2026 | 06:27 PMमुंबई को फिर दहलाने की साजिश? ताज और ट्राइडेंट होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM










