- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Irctc Website Crash Chhath Puja Train Booking Issue
आखिरी उम्मीद पर भी फिरा पानी, IRCTC वेबसाइट ठप, ट्रेन की टिकट बुकिंग में दिक्कत
Train Ticket: छठ पूजा के मौके पर उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट शनिवार सुबह ठप, लाखों यात्रियों को टिकट बुकिंग में दिक्कत, अनारक्षित ट्रेन विकल्प पर मजबूर।
- Written By: आकाश मसने

यात्रियों की भीड़ (फाइल फोटो)
Train Ticket Booking Issue: पहले से चल रही ट्रेनों में वेटिंग और रिग्रेट की समस्या से जूझ रहे उत्तर भारत की तरफ जाने वाले यात्रियों को शनिवार को उनके घर जाने के आखिरी तत्काल टिकट के उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल शनिवार सुबह छठ पूजा के भारी रेल बुकिंग और यातायात के बीच आईआरसीटीसी वेबसाइट ठप हो गई, जिससे लाखों यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा।
तत्काल और अन्य उपायों से टिकट न मिल पाने पर अब अनारक्षित ट्रेन में जाने को मजबूर हैं। मुंबई के साथ-साथ देश भर से यात्रियों ने शिकायत की कि टिकट बुक करते समय वेबसाइट और ऐप दोनों काम नहीं कर रहे थे।
शनिवार सुबह करीब 10:07 बजे के आसपास डाउनडिटेक्टर पोर्टल पर आईआरसीटीसी से जुड़ी 180 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है और पेमेंट फेल दिखा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
सोशल मीडिया पर यात्रियों ने निकाला गुस्सा
कई सोशल मीडिया यूज़र ने बुकिंग न कर पाने पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला एक व्यक्ति ने लिखा, “पिछले तीन-चार दिन से ऐप तत्काल टाइम पर काम ही नहीं कर रहा, बहुत बुरा हाल है।
मुंबई के यात्री दर्शन शाश्वत ने बताया किया, “छठ पूजा में आखिर अर्घ्य में पहुंचना भी मुश्किल हो गया। टिकट मिलना तो दूर की बात! हालांकि आईआरसीटीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन संस्था ने ट्विटर पर शिकायतों का जवाब देते हुए कहा त्योहारों के मौसम में टिकट बुकिंग का दबाव कई गुना बढ़ गया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके बावजूद टिकटों की भारी मांग और सर्वर लोड के कारण आईआरसीटीसी सिस्टम पर दबाव बढ़ा हुआ है।
स्थिति काबू में नहीं
पश्चिम रेलवे ने इस साल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सितंबर के अंत से अब तक मुंबई से कुल 760 स्पेशल ट्रिप्स (आरक्षित और अनारक्षित मिलाकर) चलाई है। इनमें से 140 अनारक्षित विशेष गाड़िया थी, वहीं मध्य रेलवे द्वारा नियमित रूप से चलने वाली 3 अनारक्षित ट्रेनें और स्पेशल अनारक्षित 70 से अधिक अतिरिक्त उत्तर भारत के लिए सर्विसेज भी चलाई गई। इसके बावजूद स्थिति काबू में नहीं आ सकी।
यह भी पढ़ें:- शिंदे ने खाेला शिकायत का पिटारा, दिल्ली में मोदी-शाह के साथ डेढ़ घंटे की मीटिंग, PM बोले- सब्र करो
मध्य रेलवे की बात करें तो अब तक उत्तर भारत के लिए कुल 796 से ज्यादा विशेष टिप्स चलाई जा चुकी है। रेलवे ने भीड़ को संभालने के लिए मुंबई के प्रमुख स्टेशनों बांद्रा टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस समेत कई बड़े जंक्शनों पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाए है, जहां अतिरिक्त यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
यात्रियों का कहना है कि त्योहारों पर रेल सफर हर साल मुश्किल होता जा रहा है, पर इस बार तकनीकी गड़बड़ी ने स्थिति और बिगाड़ दी। जब हर कोई घर पहुंचना चाहता है, तब वेबसाइट का ठप होना -सिस्टम फेलियर” से कम नहीं माना जा रहा।
Irctc website crash chhath puja train booking issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














