Instagram पर दोस्ती पड़ी भारी, 18 वर्षीय युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया गया ब्लैकमेल
Instagram पर दोस्ती करना 18 साल की युवती को भारी पड़ गया। आरोपी ने वीडियो कॉल से अश्लील वीडियो बनाया और युवती को ब्लैकमेल कर 18,000 रुपये की फिरौती मांगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Oct 18, 2025 | 10:07 AM
सांकेतिक तस्वीर (AI)
Mumbai News In Hindi: इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई ऑनलाइन दोस्ती एक 18 वर्षीय युवती के जी का जंजाल बन गई। जब एक युवक ने वीडियो कॉल के जरिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे और उसके परिवार को ब्लैकमेल किया।
मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत अपराध शाखा कक्ष-1 काशीमीरा ने इस गंभीर साइबर अपराध का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2025 में पीड़िता को एक इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। आरोपी ने स्वयं को दिल्ली निवासी और लंदन में व्यवसायी बताया। ऑनलाइन बातचीत बढ़ने पर दोनों व्हाट्सएप पर चैट करने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
ये भी पढ़ें :- Mumbai को मिलेगा पहला पब्लिक जिमखाना, हर किसी के लिए खुला रहेगा प्रवेश
युवती को कपड़े उतारने पर किया मजबूर
- 06 सितंबर 2025 की रात आरोपी ने वीडियो कॉल कर युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
- अगले दिन आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 18 हजार रुपए की मांग की।
पैसे की व्यवस्था न होने पर पीड़िता ने आंशिक राशि आरोपी द्वारा बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। - इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग नबरों से कॉल कर युवती के पिता और भाई को भी वह वीडियो भेजा तथा और धनराशि की फिरौती मांगी।
- जांच में खुलासा हुआ कि फिरौती की राशि भिवंडी निवासी मोहम्मद शादाब मोहम्मद मुश्ताक अंसारी के खाते में जमा हुई थी। उसके बाद उसने यह रकम मोहम्मद ताहा मोहम्मद मुजाहिद अंसारी के खाते में भेजी थी।
- प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ताहा अंसारी ने उक्त रकम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर विदेश में रहने वाले चकस खान नामक व्यक्ति को भेजी थी।
Instagram friend blackmailed the 18 year girl in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 18, 2025 | 10:07 AM
