Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में 10 सितंबर से होगा ‘इनमेक्स SMM इंडिया 2025’, 20 देशों की 280 कंपनियां होंगी शामिल

Mumbai News: मुंबई में 10 से 12 सितंबर तक होने वाले ‘इनमेक्स SMM इंडिया 2025’ में 20 देशों की 280 कंपनियां और 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी पर केंद्रित है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 02, 2025 | 09:48 AM

मुंबई में समुद्र व्यापार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: समुद्री व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन ‘इनमेक्स SMM इंडिया 2025’ इस बार मुंबई में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 से 12 सितंबर तक बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर, गोरेगांव में आयोजित किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में 20 से अधिक देशों की 280 कंपनियां भाग लेंगी। आयोजन समिति को उम्मीद है कि इसमें 10 हजार से ज्यादा व्यापारिक आगंतुक आएंगे, जिनमें जहाज निर्माता, शिपिंग कंपनियों के मालिक और समुद्री उद्योग से जुड़े पेशेवर शामिल होंगे।

विशेष आकर्षण

इस एक्सपो में जर्मनी, ग्रीस, नीदरलैंड और कोरिया के लिए अलग-अलग कंट्री पवेलियन होंगे। वहीं, इटली और चीन जैसे देशों के प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होकर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारत के समुद्री उद्योग को मजबूती देने का अवसर माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- गहरे समुद्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का विरोध, मछुआरा संघ ने जताई आपत्ति

आयोजन की थीम

इस बार ट्रेड शो की थीम है – “बिल्डिंग इंडिया’ज ब्लू इकोनॉमी: शिपबिल्डिंग एंड रिपेयर एज ग्रोथ ड्राइवर्स”। यह मंच संवाद और साझेदारी के साथ-साथ भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का अवसर प्रदान करेगा।

तेजी से बढ़ता भारतीय समुद्री क्षेत्र

आयोजनकर्ता इनफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने बताया कि भारत का समुद्री क्षेत्र तेजी से देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जहाज निर्माण और मरम्मत अब भारत की अर्थव्यवस्था के नए ग्रोथ ड्राइवर्स बन रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का जहाज निर्माण क्षेत्र 2022 में 90 मिलियन डॉलर का था, जो 2033 तक बढ़कर 8.12 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आयोजन भारत को इस दिशा में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

Inmex smm india 2025 will be held in mumbai from 10th september 280 companies from 20 countries will participate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 09:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

किसान बेबस, कृषि विभाग खामोश…गड़चिरोली में 266 रुपए की यूरिया खाद बैग बिक रही 630 में

2

झुग्गी-झोपड़ियों में घुसकर चुराते थे मोबाइल, 7.5 लाख के 89 फोन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

3

बी फार्मेसी प्रवेश के लिए पंजीयन की तिथि फिर बढ़ी, एडमिशन में देरी बनी छात्रों की पढ़ाई में रुकावट

4

रेलवे टेंडर में 38 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.