'पाक के खिलाफ भारत नहीं खेल रहा मैच...टीम BCCI से मुकाबला', प्रियंका बोलीं- टीम इंडिया कभी...

IND vs PAK Asia Cup 2025: प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत-पाक मैच पर तीखा बयान दिया, कहा- यह टीम इंडिया नहीं बल्कि टीम BCCI बनाम पाकिस्तान है।
Ind Vs Pak BCCI
फाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

IND Vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा है। इसको लेकर देशभर में अलग-अलग आवाज़ें उठ रही हैं। कई लोगों का मानना ​​है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए था। पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिवारों ने भी आवाज़ उठाई और कहा कि उनके ज़ख्म अभी भी ताज़ा हैं, उनके आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

वहीं अब इसको लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल रही है।

क्या कहा शिव सेना(UBT) नेता ने?

राजियसबा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मैच का विरोध जताया है। उन्होंने वीडियो साझा कर लिखा, "यह क्रिकेट मैच भारत बनाम पाकिस्तान नहीं बल्कि टीम बीसीसीआई बनाम पाकिस्तान है, क्योंकि टीम इंडिया कभी भी आतंकवाद के साथ और देश की जनता की भावनाओं के साथ नहीं खेलेगी। जय हिंद।"

सिंदूर लगाकर मुंबई में विरोध प्रदर्शन

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) पाकिस्तान के साथ इस मैच का कड़ा विरोध कर रही है। बालासाहेब ठाकरे का पुराना वीडियो रिलीज करने के साथ ही रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘सिंदूर’ लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यूबीटी के नेताओं ने सोनी लाइव को पत्र लिखकर इस मैच का प्रसारण रोकने की मांग की। यह पत्र पार्टी नेता आनंद दुबे ने सोनी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को भेजा है।

शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ताओं ने भी सिंदूर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।

मैच का LIVE प्रसारण रोकने की मांग

आनंद दुबे के पत्र के अनुसार, पार्टी ने कहा कि वे सोनी पिक्चर्स से दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच के सीधे प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि इस मैच का प्रसारण भारत में नहीं होना चाहिए। इस पत्र के जरिए पार्टी ने शीघ्र और सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com