मुंबई और बलिया के बीच दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेन, ऐसे करें बुकिंग

eople are facing problems due to closure of railway facility, demand to start Godavari and Kamayani
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: होली त्योहार (Holi Festival) के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल‍‍वे (Central Railway) मुंबई (Mumbai) और बलिया (Ballia) के बीच 22 त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। ट्रेन संख्या 01001 त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 7 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को  दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 1.45 बजे बलिया पहुंचेगी।

01002 त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 9 मार्च से 1 अप्रैल तक बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 3.15 बजे प्रस्थान करेग तीसरे दिन 3।35 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 

https://twitter.com/Central_Railway/status/1499358838008565774

01001 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू है। समय और हाल्ट की  जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस एप डाउनलोड करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com