Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में भारी बारिश के बाद हाई टाइड का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा हाल

मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन ठप हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि समंदर में हाई टाईड आएगी। इस दौरान समुद्र से उठने वाली लहरों की उंचाई 4.40 मीतर तक आ सकती है। वहीं, रात 1 बजकर 41 मीनट पर 3.78 मीटर लहरें उठने की संभावना है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 08, 2024 | 02:50 PM

मुंबई में भारी बारिश के बाद हाई टाइड का अलर्ट (फोटो सौजन्यः पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन ठप हो गया है। सोमवार को मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं और विमान संचालन प्रभावित हुआ। इस बीच मुंबई के लोगों के लिए एक और बूरी खबर सामने आई है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि समंदर में हाई टाईड आएगी। इस दौरान समुद्र से उठने वाली लहरों की उंचाई 4.40 मीतर तक आ सकती है। वहीं, रात 1 बजकर 41 मीनट पर 3.78 मीटर लहरें उठने की संभावना है।

स्थानीय निकाय ने कहा कि मुंबई में अपराह्न एक बजकर 57 मिनट पर 4.40 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। बीएमसी ने एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज अपराह्न एक बजकर 57 मिनट पर समुद्र में 4.40 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।” पश्चिमी रेलवे ने कहा कि भारी बारिश के कारण माटुंगा रोड और दादर के बीच पानी रेल की पटरियों के स्तर से ऊपर आ गया है जिसके चलते उपनगरीय ट्रेनें 10 मिनट के विलंब से चल रही हैं।

#WATCH | Maharashtra: High tide alert in Mumbai following incessant heavy rainfall. Visuals from Marine Drive. pic.twitter.com/iaTXjIKxTg — ANI (@ANI) July 8, 2024

सम्बंधित ख़बरें

लाडकी बहिन योजना नहीं होगी बंद, महाराष्ट्र बजट में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

महावितरण का कड़ा रुख: छत्रपति संभाजीनगर में बड़े बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने और केस दर्ज के निर्देश

बड़ी खुशखबरी: किसानों का कर्ज माफ करेगी फडणवीस सरकार! अहिल्याबाई होल्कर स्कीम का किया ऐलान

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज, अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की केमिस्ट्री ने जीता दिल

स्कूल, कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा

इससे पहले, बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने विद्यार्थियों को असुविधा से बचाने के लिए शहर के सभी निकाय स्कूल, सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी।  महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भारी बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में विधानमंडल परिसर में कई विधायकों और मंत्रियों के नहीं पहुंच पाने के कारण आज सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भारी बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में विधानमंडल परिसर में कई विधायकों और मंत्रियों के नहीं पहुंच पाने के कारण आज सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भारी बारिश के कारण मुंबई में लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र किया। इस पर नार्वेकर ने कहा कि मुंबई में 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है और कई विधायक और मंत्री अभी भी विधानमंडल परिसर में नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कोरम (सदन की बैठक के लिए विधायकों की आवश्यक संख्या) पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

High tide alert after heavy rain in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2024 | 01:59 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.