Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में भारी बारिश जारी, दादर-परेल समेत ‘इन’ इलाकों में जलभराव की शिकायत

स्थानीय लोगों ने गांधी मार्केट, दादर, हिंदमाता, परेल, अंधेरी सबवे और सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव की शिकायत की, जिससे यातायात धीमा पड़ गया। हालांकि, बीएमसी के प्रवक्ता ने कहा कि जलभराव की कोई सूचना नहीं है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 18, 2024 | 12:54 PM

मुंबई में भारी बारिश जारी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश ने फिर पलटी मारी है। कई जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच खबर सामने आई है कि मुंबई में गुरुवार तड़के से जारी भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों ने गांधी मार्केट, दादर, हिंदमाता, परेल, अंधेरी सबवे और सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव की शिकायत की, जिससे यातायात धीमा पड़ गया। हालांकि, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रवक्ता ने कहा कि जलभराव की कोई सूचना नहीं है।

पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे ने कहा कि लोकल ट्रेन का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है। लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के कारण शहर और उपनगरों में कहीं भी बस मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया है।

मुंबई में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान

अधिकारियों के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अरब सागर में सुबह 10.03 बजे 3.78 मीटर और रात 9.35 बजे 3.23 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

मूसलाधार बारिश से मुंबई में हाहाकार, स्कूल-कॉलेज बंद, कई इलाकों में रेड अलर्ट

मुंबई में बारिश का तांडव, अंधेरी सबवे-लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स पानी में डूबा, सायन-पनवेल राजमार्ग जाम

महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर CM फडणवीस ने की समीक्षा बैठक, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

आला रे आला मानसून आला… मुंबई में बारिश ने तोड़ा 107 सालों का रिकॉर्ड!

एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दादर स्टेशन, परेल, हिंदमाता में इस समय पानी भरा हुआ है। कृपया संभलकर यात्रा करें। पूर्व से पश्चिम (दादर, प्रभादेवी, लोअर परेल) मार्ग पर सभी पुल पर जाम लगा हुआ है। बोरीवली या ठाणे से मुंबई की यात्रा करने वाले लोग कृपया ध्यान रखें।” पिछले दो-तीन दिन हल्की बारिश के बाद बुधवार शाम से बारिश तेज हो गई और उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक पानी बरसा।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार  सुबह आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में द्वीपीय शहर में औसतन 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी भागों में 45 मिलीमीटर और पश्चिमी क्षेत्रों में 39 मिलीमीटर पानी बरसा। आईएमडी ने गुरुवार सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा, ‘‘मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

Heavy rain in mumbai people complain of waterlogging

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2024 | 12:54 PM

Topics:  

  • Mumbai Heavy Rains

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.