-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Heavy Diwali Fireworks Led To Aqi Crossing 300
Mumbai AQI Level: दीवाली पर मुंबई की हवा में घुला जहर, एक्यूआई 300 पार पहुंचा
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai News: दीवाली पर भारी आतिशबाजी से मुंबई की हवा जहरीली हो गई। कई क्षेत्रों में एक्यूआई 300 के पार पहुंचा। पर्यावरणविदों ने इसे चिंताजनक बताया और नागरिकों से संयम बरतने की अपील की।

मुंबई का एक्यूआई लेवल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: दीपावली में शासन-प्रशासन के कई प्रयासों के बाद भी हुई जमकर आतिशबाजी के कारण मुंबई की आबोहवा जहरीली हो गई। मुंबई में प्रदूषण का औसत स्तर 250 एक्यूआई के पार चला गया।
कई इलाकों में दूषित हवा का स्तर 300 से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चिंता जताई है। मुंबई व उपनगरों में दिवाली के दौरान पटाखों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। प्रशासन ने व्यापारियों और आम लोगों से सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की है।
चार दिवसीय दिवाली उत्सव के पहले दिन शनिवार को धनतेरस को भी पटाखे के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखी गई थी। रविवार को लक्ष्मी पूजन के दिन रात 8 बजे तक 200 के करीब एक्यूआई दर्ज किया गया, लेकिन देर रात आतिशबाजी के कारण प्रदूषण के स्तर में जबरदस्त उछाल देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
मिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब
इथेनॉल विवाद पर गडकरी को बदनाम कर रही है खुद बीजेपी, संजय राउत ने BJP पर लगाया बड़े षड्यंत्र का आरोप
मातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शहर के निगरानी केंद्रों में 250 से ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। ‘खराब श्रेणी’ का प्रदूषण हृदय और फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक माना जाता है। वसन संबंधी समस्याओं में वृद्धि होती है।
पटाखों से बढ़ती है विषाक्तता
सीपीसी के आंकड़ों के अनुसार मुंबई की हवा में पीएम 2।5 और पीएम 10 सबसे प्रमुख प्रदूषक पाए गए। इसके बाद एनओ 2 का स्थान रहा। पीएम 2।5 का स्तर 109 और पीएम 10 का स्तर 153 दर्ज किया गया। इसी तरह कार्बन मोनो ऑक्साइड का स्तर 307 रहा। पटाखे हवा में इन प्रदूषकों को काफी बढ़ा देते हैं। पटाखों में मौजूद रसायन इनसे निकलने वाले कणों की विषाक्तता को भी बढ़ा देते हैं।
रात 9 बजे से बजे तक एक्यूआई का स्तर सबसे खराब रहा, एक्यूआई तथ सबसे खराब होता है जब हवा में सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है। भोर में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमें पर्व के सम्मान बनाए रखते हुए पर्यावरण संतुलन का भी ख्याल रखना चाहिए।
ऋषि अग्रवाल, पर्यावरणविद
ये भी पढ़ें :- भू-अधिग्रहण : ब्याज सहित दें अनुग्रह राशि, हाई कोर्ट ने एनएचएआई को दिए आदेश
गुणवत्ता बिगड़ने के प्रमुख कारण है। पिछले साल ती मुंबई ने दिल्ली के को पीछे छोड़ दिया था, अगर हम पहले से उपाय नहीं करते हैं तो स्थिति बिगड़ सकती है।
सुमैरा अब्दुलाली, आवाज फाउंडेशन
Heavy diwali fireworks led to aqi crossing 300
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Jul 10, 2026 | 03:43 PMभंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PM6 दिन डूबा रहा वसई-विरार, मानसून तैयारियों में फिर फेल VVMC, लोगों का आरोप- रील बनाते रहे जनप्रतिनिधि
Jul 10, 2026 | 03:38 PMमूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 03:37 PMमिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब
Jul 10, 2026 | 03:35 PMCM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
Jul 10, 2026 | 03:35 PMएकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत
Jul 10, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM













