Bandra East में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू हमला, हमलावर फरार
Maharashtra Local Body Election: BMC चुनाव से पहले बांद्रा ईस्ट में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू से हमला। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान कर रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
हाजी सलीम कुरैशी (सौ. सोशल मीडिया )
Attack On Shivsena Candidate: मुंबई में BMC चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को वार्ड नंबर 92 के शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर बांद्रा ईस्ट के ज्ञानेश्वर नगर इलाके में चाकू से हमला किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुरैशी डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान हुए विवाद में हमलावरों ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। उन्हें तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इलाके में तनावपूर्ण माहौल
डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं। हमले की खबर फैलते ही इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिवसेना समर्थक बड़ी संख्या में जमा हुए और सुरक्षा में चूक पर नाराजगी जताई।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai ANC की बड़ी कार्रवाई: 50 करोड़ का प्रतिबंधित केमिकल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
फॉर्च्यून इंडिया MPW 2026: नीता अंबानी देश की सबसे शक्तिशाली महिला; मुंबई में 100 महिला लीडर्स सम्मानित
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
पुलिस ने पूरे वार्ड में तैनाती बढ़ा दी है और CCTV फुटेज के माध्यम से हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल-राजनीतिक दुश्मनी सहित को जांच में लिया जा रहा है।
यह घटना महाराष्ट्र में चुनावी हिंसा की बढ़ती श्रृंखला की नवीनतम कड़ी है। कुछ घंटे पहले ही AIMIM नेता इम्तियाज जलील के कैंपेन के दौरान छत्रपति संभाजीनगर में भीड़ ने उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की थी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: चुनावी हिंसा पर सख्ती, एमएचबी पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में केस
जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य में राजनीतिक विवाद और हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने सेंसिटिव इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है और सभी पार्टियों और उनके समर्थकों से शांतिपूर्ण रहने की अपील की है।
