वैश्विक दबाव से सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख रुपये के नीचे कारोबार कर रही

Silver Rate Drop Below 2 Lakhs MCX: वैश्विक बाजारों में सुस्ती के चलते एमसीएक्स पर सोना 1.52 लाख और चांदी 2.36 लाख के स्तर पर फिसली, यूएस जॉब डेटा बना मुख्य कारण।
Gold Silver Rate
Gold Priceसोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

US Fed Rate Hike Dollar Index Impact: वैश्विक स्तर पर मिले कमजोर संकेतों और डॉलर में आई मजबूती के असर से भारतीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं करीब 0.3 प्रतिशत तक फिसलकर लाल निशान में खुलीं।

एमसीएक्स पर सोने और चांदी के रेट का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का 5 अक्टूबर 2026 का वायदा कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,767 रुपये के मुकाबले 1,52,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 10 बजे के करीब यह 409 रुपये (0.27%) की गिरावट के साथ 1,52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती सत्र में सोने ने 1,52,225 रुपये का निचला और 1,52,483 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, जिससे एक सीमित दायरे में कारोबार के संकेत मिलते हैं।

वहीं, चांदी का 4 दिसंबर 2026 का वायदा कॉन्ट्रैक्ट अपनी पिछली क्लोजिंग 2,37,658 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 2,37,176 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 673 रुपये (0.28%) टूटकर 2,36,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,36,423 रुपये का न्यूनतम और 2,37,658 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ, जिससे यह 2.38 लाख रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गई।

Gold Silver Rate
मध्य रेल का बड़ा फैसला, पुणे-रत्नागिरी के बीच चलेंगी 6 गणपति स्पेशल ट्रेनें, मध्य रेल ने शुरू की बुकिंग

अंतरराष्ट्रीय बाजार और गिरावट की मुख्य वजहें

अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में भी कमजोरी का रुख देखा गया। वैश्विक बाजार में सोना 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,450 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत टूटकर 66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर जॉब डेटा (Employment Data) आने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है। मजबूत डेटा से आगामी यूएस फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी या उन्हें सख्त रखने की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जो कमोडिटी बाजार के लिए नकारात्मक संकेत है। इसके अतिरिक्त डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) के 99 के स्तर के आसपास मजबूत रहने से भी सोने-चांदी की चाल सुस्त हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com