महीने भर पहले ही तो साथ खड़े थे! भावुक हुए गौतम अदाणी, बोले- अजित दादा के विजन से ही बनेगा महाराष्ट्र
Gautam Adani on Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन पर गौतम अदाणी ने जताया गहरा शोक। AI सेंटर के उद्घाटन की यादें साझा कर बोले- 'महाराष्ट्र के भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध थे अजित जी'। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार (सौजन्य-एक्स)
Adani and Pawar Relations: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार के निधन से पूरा राज्य स्तब्ध हो गया। राजनीति के साथ-साथ व्यापार और फिल्म जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। अजित पवार के निधन से व्यापार जगत में शोक है। इस हादसे पर गौतम अदाणी ने शोक व्यक्त किया। गौतम अदाणी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से बहुत दुख हुआ। अभी एक महीने पहले ही, हम बारामती में शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI के उद्घाटन के लिए साथ खड़े थे – यह एक ऐसा पल था जो अजीत जी के विजन, प्रगति में उनके विश्वास और भारत के युवाओं और उसके भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता था।”
गौतम अदाणी ने शोक व्यक्त किया
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब
बडनेरा को मिला नया मिनी महापौर, किशोर जाधव ने संभाला पदभार
शिक्षा की सौदेबाजी: ACB के जाल में फंसे भातकुली के 2 कर्मचारी, RTE प्रवेश के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े
गांजा सेवन करने वाले 5 लोगों पर मामला दर्जगांजा सेवन करने वाले 5 लोगों पर मामला दर्ज
Deeply saddened by the passing of Maharashtra’s Deputy Chief Minister, Ajit Pawar. Just a month ago, we stood together in Baramati for the inauguration of the Sharad Pawar Centre of Excellence in AI – a moment that reflected Ajit ji's vision, his belief in progress and his… pic.twitter.com/WEbi96HBBm — Gautam Adani (@gautam_adani) January 28, 2026
गौतम अदाणी ने महाराष्ट्र को लेकर उनके विजन पर आगे लिखा, “हम उनके काम को जारी रखकर और भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र बनाने के उनके सपने को पूरा करके उनकी विरासत का सम्मान करें।”
यह भी पढ़ें – अपनी बात के पक्के थे अजित दादा, नम आंखों से बोले एकनाथ शिंदे, कहा- आज लाडली बहनों ने अपना भाई खो दिया
पवार परिवार और गौतम अदाणी के बीच दशकों से गहरे संबंध रहे है। गौरतलब है कि गौतम अदाणी इससे पहले वर्ष 2022 में पवार परिवार के गृह नगर बारामती आए थे, जहां उन्होंने विज्ञान एवं नवोन्मेष गतिविधि केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था। पवार और अदाणी के बीच संबंध लगभग दो दशक पुराने बताए जाते हैं।
