मुंबई के सानपाड़ा इलाके में हुई गोलीबारी, 5-6 राउंड की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल
मुंबई के सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी की घटना की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह गोलीबारी नवी मुंबई के सानपाड़ा के डी मार्ट परिसर में हुई। अज्ञात आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की।
- Written By: प्रिया जैस
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: मुंबई के सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी की घटना की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह गोलीबारी नवी मुंबई के सानपाड़ा के डी मार्ट परिसर में हुई। अज्ञात आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है।
नए साल की शुरुआत में ही नवी मुंबई में अपराध की बड़ी घटना सामने आई हैं। जहां सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी के चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह डी मार्ट परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की है और व्यक्ति फायरिंग कर भाग गया है।
तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की और फिर तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी मिली है कि इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
BMC Hospital Tender Scam: मुलुंड में BMC टेंडर पर 45 करोड़ घोटाले का आरोप, विधायक ने जांच की मांग
मुंबई: रिटायर बैंक मैनेजर 54 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’; ATS और NIA के नाम पर ठगों ने लूटे 40.90 लाख रुपये
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: One person injured in firing outside D Mart in Sanpada area Amit Kale, DCP Navi Mumbai Crime Branch says, "Two bike-borne miscreants opened fire on a person in Sanpada area at around 9.30 am, in which he got injured. His condition is stable.… pic.twitter.com/IjpdJAcB9V — ANI (@ANI) January 3, 2025
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह व्यक्ति कौन था, उसने फायरिंग क्यों की, उसके पास पिस्तौल कहां से आई, इसकी जांच पुलिस ने तुरंत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने फायरिंग की है और फायरिंग करने के बाद बाइक में सवार होकर भाग गए है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डीसीपी अमित काले ने दी जानकारी
नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले के मुताबिक, सानपाड़ा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की। उन्होंने बताया, “सुबह करीब साढ़े नौ बजे सानपाड़ा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर है। मामले की आगे जांच की जा रही है।”
