मुंबई के पारसी डेयरी फार्म पर FDA की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड; 45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त

Mumbai Tukaram Mundhe News: मुंबई में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर मशहूर पारसी डेयरी फार्म का लाइसेंस निलंबित। एफडीए ने कार्रवाई कर 45.78 लाख रुपये का मिलावटी दुग्ध स्टॉक जब्त किया।
Mumbai's iconic Parsi Dairy Farm's license suspended by FDA over hygiene issues. Strict state-wide raids net Rs 45.78 lakh in adulterated dairy products.
FDA की बड़ी कार्रवा , दुग्ध स्टॉक जब्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

 Mumbai Parsi Dairy Farm FDA Action: अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मुंबई के प्रतिष्ठित पारसी डेयरी फार्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन और स्वच्छता में कमी पाए जाने के कारण की गई है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर पूरे राज्य में मिलावटखोरों और गुटखा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में मरीन ड्राइव स्थित पारसी डेयरी फार्म पर एफडीए की टीम ने कार्रवाई की है। गंभीर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए एफडीए ने यह सख्त कदम उठाया है। बीते दिनों एफडीए ने मुंबई के चर्चगेट स्थित मशहूर 'के रुस्तम एंड कंपनी आइसक्रीम पार्लर का भी लाइसेंस रद्द कर दिया था।

वहां मक्खियों, जिंदा चूहों और एक्सपायर्ड उत्पादों जैसी गंभीर खामियां पाई गई थी। जोगेश्वरी में नकली साबून बनाने वाले कारखाने पर छापा मारकर 11 लाख रुपये का नकली उत्पाद जब्त किया गया है। गोरेगांव पश्चिम के प्रेमनगर में दूध की थैलियों में छेड़छाड़ करके बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गोवंडी में एक डेयरी

व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई एफडीए ने राज्यव्यापी छापेमारी के दौरान लगभग 190 करोड़ रुपये का मिलावटी और प्रतिबंधित खाद्य सामग्री जब्त की है। इसके तहत कुल 16 गिरफ्तारियां और 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

45.78 लाख का दुग्ध स्टॉक जब्त

पूरे राज्य में दूध और दुग्ध उत्पादों पर कार्रवाई की गई है। कुल 2,317 लीटर दूध, मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 30 लीटर रिफाइंड खाने का तेल और 6,849.25 किलो दूध से बने उत्पाद जब्त किए गए है।

इस स्टॉक की कीमत 45,78,396.40 रुपये बताई जा रही है। अकोला शहर में बैन खाने की चीजें बनाने वाली एक फैक्ट्री से 1.23 करोड़ रुपये का स्टॉक जब्त किया गया है। कुल 57 होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों की जांच की गई और 27 को सुधार नोटिस जारी किया गया है।

एफडीए ने नागरिकों के लिए एक एआई-आधारित शिकायत पोर्टल लॉन्च किया है। मिलावटी खाद्य पदार्थ और नकली दवाओं की शिकायतें अब मराठी, हिंदी या अंग्रेजी में केवल बोलकर आसानी से दर्ज की जा सकेगी। इसे एआई एक लिखित शिकायत में बदल देगा। इस नई तकनीक में नागरिकों को शिकायते टाइप करने की आवश्यकता नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com