मुंबई में 7 करोड़ रुपए की जाली नोट जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार

Fake notes
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को भारतीय चलन के जाली नोट (Fake Notes)  का एक बड़ा जखीरा पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस मामले में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उनके पास से 7 करोड़ रुपए की भारतीय चलन की जाली नोट जब्त (Seize) की गयी है। आरोपी जाली नोट सप्लाई करने के लिए आए जा रहे थे। अदालत ने आरोपियों को 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया है।

क्राइम ब्रांच यूनिट-11 के पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल को सूचना मिली कि दहिसर चेक नाका से भारतीय चलन के जाली नोट सप्लाई के लिए ले जाने की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदार के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण, पुलिस निरीक्षक सचिन गवस, मानसिंह पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक भरत घोणे एवं विशाल पाटिल की टीम ने दहिसर चेक नाका पर ट्रैप लगाकर एक संदिग्ध वाहन पकड़ा।

अंधेरी अम्फा होटल में छापेमारी

जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसमें से 5 करोड़ रुपए के 250 बंडल जाली नोट मिला। सभी 2 हजार रुपए की जाली नोट थी, जो दिल्ली से मुंबई सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। पुलिस उपायुक्त निशानदार ने बताया कि जाली नोट के साथ पकड़े गए वाहन में 4 लोग सवार थे। उनकी निशानदेही पर अंधेरी (प.) एसवी रोड स्थित होटल अम्फा पर छापा मार कर दो और लोगों को पकड़ा। उनके पास से 2 हजार रुपए की 2 करोड़ रुपए जाली नोट बरामद हुई।  

दिल्ली से मुंबई में जाली नोट की सप्लाई

दिल्ली से मुंबई जाली नोट की सप्लाई की गयी थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 489 (ए), (बी) (सी) के तहत मामला दर्ज 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान वसीम सलमानी (29), सुमित शर्मा (32) प्रदीप चौधरी (28), मनोज शर्मा (39), विनोद विजयन (39), इसरार अहमद अब्दुल सलाम कुरैशी (42) और अशफाक अहमद अंसारी (33) के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के रहने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com