नशे के खिलाफ नवी मुंबई में कैंपस कनेक्ट अभियान शुरू, CM फडणवीस बोले- युवा शक्ति को नशे से बचाना जरूरी

Drug Free Navi Mumbai Campaign: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई में कैंपस कनेक्ट अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
'Campus Connect' campaign against drugs launched in Navi Mumbai; Fadnavis speaks
देवेंद्र फडणवीस नशामुक्त अभियानसोर्स- X
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis Campus Connect Navi Mumbai: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की ओर ध्यान देना चाहिए, यह आह्वान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नवी मुंबई में किया। नवी मुंबई पुलिस के 'नशामुक्त नवी मुंबई' अभियान के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष 'कैंपस कनेक्ट' अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। वे इस अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में नशीले पदार्थों के प्रति बढ़ते आकर्षण और इसके गंभीर सामाजिक, शारीरिक व मानसिक परिणामों को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई पुलिस ने इस पहल के माध्यम से सीधे छात्रों तक पहुंचने का प्रयास किया है।

चूंकि कॉलेज परिसर युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इस आयु वर्ग में सही जानकारी और जागरूकता पैदा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 65 प्रतिशत युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारत के 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' (जनसांख्यिकी लाभांश) का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि देश की 65 प्रतिशत युवा शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

इस युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए शत्रु राष्ट्र और असामाजिक तत्त्व युवाओं को नशे का शिकार बनाने की साजिश रच रहे हैं। इस लड़ाई में नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को पूरी तरह से नष्ट करना और युवाओं में जागरूकता पैदा करके इसकी मांग को समाप्त करना, जैसे सर्वांगीण दृष्टिकोण आज समय की मांग है।

'Campus Connect' campaign against drugs launched in Navi Mumbai; Fadnavis speaks
NCP के दोनों गुटों के विलय पर फिर मंथन, शरद पवार से मुलाकात के बाद पार्थ पवार ने बुलाई बैठक

नशामुक्त लघु फिल्म का किया लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र तथा नशा मुक्ति लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही इस अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता पोस्टर और रील्स प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष तीन-तीन छात्रों को मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नो टू ड्रग्स का संदेश दिया जाना चाहिए

प्रत्येक शैक्षणिक परिसर इस लड़ाई का केंद्र है और प्रत्येक छात्र इस नशा विरोधी अभियान का सैनिक है, नशे से दूर रहकर छात्र शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़े, नशे के दलदल में फंसे छात्रों की बिना किसी भेदभाव के नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से मदद की जाएगी। स्वामी विवेकानंद के विचारों का हवाला देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सही दिशा में आगे बढ़ी युवा शक्ति समाज के लिए 'ऑक्सीजन' बनकर संजीवनी प्रदान करती है। पुलिस, मनपा, नागरिकों और युवाओं के संयुक्त प्रयासों से नवी मुंबई को पूरी तरह से नशामुक्त और सुरक्षित बनाने का संकल्प इस अवसर पर लिया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि युवाओं के सहयोग से नशा हारेगा और 'सुजलाम सुफलाम तथा विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

कार्यक्रम में हर क्षेत्र के विशिष्ट लोगों की रही मौजूदगी

नेरुल स्थित डी. वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित इस समारोह में वन मंत्री गणेश नाईक, रोजगार गारंटी एवं बागवानी मंत्री तथा रायगढ़ के पालक मंत्री भरत गोगावले, विधायक मंदा म्हात्रे, विधायक महेश बालदी, विधायक रविंद्र फाटक, विधायक विक्रम पाटिल, नवी मुंबई मनपा की महापौर सुजाता पाटिल, पनवेल मनपा के महापौर नितिन पाटिल, कोकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल, ठाणे के जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, नवी मुंबई मनपा आयुक्त कैलाश शिंदे, पनवेल मनपा आयुक्त मंगेश चितले, रायगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष मंगेश वाकडीकर, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे, डी. वाई। पाटिल कॉलेज के अध्यक्ष विजय पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

'प्रहरी' इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का उद्घाटन

नवी मुंबई वासियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाते हुए अपराध नियंत्रण तथा अत्याधुनिक निगरानी के लिए तैयार प्रहरी इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का सीबीडी बेलापुर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आज बड़े उत्साह के साथ लोकार्पण किया गया। इस अत्याधुनिक कमांड सेंटर का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ।

'ऑलवेज वाचिंग, ऑलवेज प्रोटेक्टिंग' (सदैव तत्पर, सदैव सुरक्षित) के ध्येय वाक्य वाली इस 'प्रहरी' प्रणाली से शहर की हर हलचल पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी। यातायात नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए यह केंद्र नवी मुंबई पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com