- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eow Arrested Hitesh Mehta In New Co Operative Bank Case Fraud Of Rs 122 Crore
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, हितेश मेहता को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक मामले में FIR दर्ज होने के बाद EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता को गिरफ्तार किया गया है।

न्यू-इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक केस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता को EOW ने गिरफ्तार किया गया है। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक पर बैंक के खजाने से 122 करोड़ रुपये निकालने का आरोप हैं।
शिकायत के अनुसार, यह गड़बड़ी 2020 से 2025 बीच हुई है। दादर पुलिस ने इस संदर्भ में BNS की धारा 316(5) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की थी, जिस पर अब गिरफ्तारी हो चुकी है।
122 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
शिकायत के अनुसार जब हितेश मेहता बैंक के महाप्रबंधक थे तब वे दादर और गोरेगांव ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उस समय यह बात सामने आई थी कि हितेश ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दोनों शाखाओं के खातों से 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस मामले में बैंक के मुख्य लेखा अधिकारी द्वारा दादर थाने में की गई शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
पुलिस को संदेह है कि हितेश मेहता और एक अन्य व्यक्ति इस घोटाले में शामिल हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, जिसके बाद यह मामले में आगे की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में ट्रांसफर किया गया है। अब शनिवार शाम को ईओडबल्यू ने आरोपी हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है।
RBI ने बैंक पर लगाया प्रतिबंध
बता दें कि न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में भारी अनियमितताओं के चलते भारतीय रिजर्व बैंक ने 13 फरवरी को बैंक के कामकाज पर कई तरह के बैंकिंग कारोबार से जुड़े बैन लगा दिए है। आरबीआई की इस सख्ती के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक ग्राहकों को ना तो कोई लोन दे सकेगी और न ही किसी से डिपॉजिट ले सकेगी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6 महीने का प्रतिबंध
भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने फिलहाल छह महीने के लिए बैंक पर ये प्रतिबंध लगाया है और इस दौरान बैंक के हालात को सुधारने की कोशिश की जाएगी। छह महीने के बाद आरबीआई फिर से बैन के फैसले को रिव्यू करेगा। लेकिन इस बैन के बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया था।
Eow arrested hitesh mehta in new co operative bank case fraud of rs 122 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM













