Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिप्टी सीएम शिंदे ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, पीयूष गोयल ने बताया ‘रोल मॉडल’

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर एकनाथ शिंदे व पीयूष गोयल ने शुभकामनाएं दीं। मुंबई में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की गई, महिलाओं को मिला पोषण किट।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 17, 2025 | 10:03 PM

डिप्टी सीएम शिंदे ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, पीयूष गोयल ने बताया 'रोल मॉडल'

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में भी बधाइयों का दौर जारी रहा। उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने नए भारत का संकल्प लेकर दमदार कदम उठाए हैं।

पिछले दस वर्षों में भारत की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जिस देश को कभी ‘विकासशील’ कहकर दूसरे दर्जे का समझा जाता था, वही भारत आज विश्व मंच पर अपनी महानता का डंका बजा रहा है।

शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी आज 75 वर्ष की आयु में भी उत्साह, जोश और जुनून के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी की विकास यात्रा में हम सभी यात्री हैं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के यज्ञ में महाराष्ट्र भी अपना योगदान देगा। हमें गर्व है कि पीएम मोदी हमारे नेता हैं। उनके जन्मदिवस पर शिवसेना की ओर से कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई उड़ान, ओझर विमानतल विस्तार का सीएम फडणवीस ने किया भूमिपूजन

बारामती उपचुनाव की तैयारी शुरू, सुनेत्रा पवार बन सकती हैं उम्मीदवार

‘बिहार की बेटियां बिकी नहीं, सशक्त हुई हैं’, तेजस्वी यादव के बयान पर भड़कीं सांसद शांभवी चौधरी; दे डाली नसीहत

Nashik News: णमोकार की पवित्र भूमि समाज को देगी प्रेरणा, मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी को सबके लिए आदर्श बताते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पीयूष गोयल ने इस अवसर पर दाहिसर पूर्व स्थित रावलपाड़ा पॉलीक्लिनिक (मैटरनिटी होम) में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी, प्रवीण दरेकर समेत कई नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस राष्ट्रव्यापी अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट वितरण की भी शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य मातृत्व स्वास्थ्य सुनिश्चित करना और महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- मोदी अगले 10 साल तक रहेंगे प्रधानमंत्री, 100 वर्ष तक सेवा करेंगे, रामदास आठवले ने क्या कहा?

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं और उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की। नेताओं ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव है।

वहीं, भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि विपक्षी नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का कोई अवसर नहीं है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Eknath shinde wishes pm modi on 75th birthday launches swasth nari abhiyan in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.