ईद-उल-फितर: मुंबई की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अदा की नमाज, अबू आजमी ने दिया भाईचारे का संदेश
Eid-ul-Fitr 2026: रमजान के पवित्र महीने के समापन पर देशभर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। मुंबई सहित कई शहरों में नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन की दुआएं मांगी और गले मिलकर बधाई दी।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई की मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eid-ul-Fitr Celebration Mumbai: पवित्र महीने रमजान के समापन के साथ ही आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह से ही देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी ईद की विशेष रौनक देखने को मिली, जहां छोटी से लेकर बड़ी मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे।
मुंबई की मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुंबई पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कोलाबा, मोहम्मद अली रोड, भायखला, और बांद्रा जैसे प्रमुख इलाकों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मुंबई सेंट्रल स्थित वाईएमसीए (YMCA) ग्राउंड और माहिम दरगाह पर सुबह से ही हजारों लोग एकत्रित हुए। नमाज का सिलसिला सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 9:00 बजे तक चला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ‘ईद मुबारक’ कहा और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
#WATCH महाराष्ट्र: ईद-उल-फितर पर मुंबई में माहिम दरगाह पर लोगों ने नमाज़ अदा की। pic.twitter.com/0UmqxYWVYp — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
अबू आजमी बोले- अपने गिले-शिकवे दूर करें
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने ईद-उल-फितर के मौके ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कहा कि 30 दिनों तक रोज़ा रखने, सुबह से शाम तक नमाज़ अदा करने और रात में अतिरिक्त नमाज पढ़ने के बाद, ईद अल्लाह की तरफ से एक तोहफ़ा है। यह एक ऐसा त्योहार है जहां लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं, यहां तक कि उन लोगों को भी जिनसे शायद महीनों से बात न हुई हो।
VIDEO | Mumbai: Samajwadi Party leader Abu Asim Azmi, on Eid-ul-Fitr, says, “After observing roza for 30 days, offering prayers from morning till evening and additional namaz at night, Eid is a gift from Allah. It is a festival where people embrace each other, even those they may… pic.twitter.com/HrdEx1KNyd — Press Trust of India (@PTI_News) March 21, 2026
अबू आजमी ने कहा कि मैं दुनिया भर के मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद देता हूं और लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने गिले-शिकवे दूर करें, एक-दूसरे को फ़ोन करें और मिलकर जश्न मनाएं। अपने गैर-मुस्लिम भाइयों को भी बुलाएं, उनके साथ सेवइयां बांटें और यह संदेश फैलाएं कि ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’। प्यार फैलाएं, नफरत मिटाएं और मिल-जुलकर भाईचारे के साथ रहें; चाहे हिंदू हों या मुसलमान, हम सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई पुलिस के 3 ‘सुपरकॉप्स’ अचानक भेजे गए शहर से बाहर, विधानसभा चुनावों में इन राज्यों में संभालेंगे मोर्चा
वारिस पठान ने दी बधाई, केंद्र सरकार को घेरा
एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी इस मौके पर मुंबई के YMCA मैदान में ईद की नमाज अदा की और देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
