Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईडी के अधिकारी झूठ बोलकर मेरे पिता को ले गए, नवाब मलिक के बेटी ने लगाया फर्जी मामले में फंसाने का आरोप

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Feb 24, 2022 | 09:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक की बेटी (Nawab Malik Daughter) निलोफर खान (Nilofer Khan) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी (BJP) नेताओं के निर्देश पर उनके पिता को फर्जी मामले (Fake Case) में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि ईडी (ED) के अधिकारी मेरे पिता को झूठ बोल कर अपने कार्यालय ले गए और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत में निलोफर ने कहा कि ईडी ने उनके पिता का दाऊद के साथ कनेक्शन को दिखाने के लिए झूठे सबूत पेश किए हैं। ईडी की रिमांड कॉपी में नवाब मलिक का जिक्र राजस्व मंत्री के तौर पर है। रिमांड कॉपी में कहा गया है कि कुर्ला में जमीन के लेन-देन के समय नवाब मलिक राजस्व मंत्री थे, जबकि  नवाब मलिक कभी राजस्व मंत्री नहीं थे। फिर भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिमांड कॉपी में गलत जानकारी का जिक्र किया है। जमीन का सौदा 55 लाख रुपए का है। 

बीजेपी के खिलाफ बोलने पर हुई कार्रवाई

नीलोफर खान ने यह भी दावा किया कि ईडी के अधिकारियों ने उनके पिता से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि हमारे पास सर्च वारंट है। इसलिए हमने उनसे घर की तलाशी लेने को कहा। फिर उन्होंने ईडी के अधिकारियों से कहा कि मेरे पिता को आपसे कुछ सवाल पूछने के लिए कार्यालय आना होगा। हमारे पिता बीजेपी के खिलाफ आक्रामकता के साथ आवाज उठाते रहे हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

सम्बंधित ख़बरें

मरीजों के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सहायता निधि हुई पूरी तरह ‘डिजिटल’; अब 30% राशि मिलेगी एडवांस

Mango Crisis 2026: इस बार सस्ते मिलेंगे हापुस! लेकिन निर्यात ठप होने से आम उत्पादकों की टूटी कमर

Asha Bhosle Passes Away: ‘आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया’, आशा भोसले के निधन पर बोले उद्धव ठाकरे

ओपी नैयर ने लता मंगेशकर से अलग आशा भोसले को दिलाई थी पहचान, एक ही घर में जन्मे कई अनमोल रत्न

Ed officials took my father by lying nawab malik daughter accused of being implicated in a fake case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2022 | 09:13 PM

Topics:  

  • Fake Case
  • Mumbai
  • Nawab Malik
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.