राणे भाइयों में कलह, विवादित बयानों से नाराज निलेश, नितेश को दी सख्त हिदायत

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में मौजूद दो भाइयों की कलह की खबरें सामने आ रही है। नितेश राणे के भाई निलेश राणे ने उनके भाई के विवादित बयान से नाराज होकर उनको हिदायत दी है।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में मौजूद दो भाइयों की कलह की खबरें सामने आ रही है। नितेश राणे के भाई निलेश राणे ने उनके भाई के विवादित बयान से नाराज होकर उनको हिदायत दी है।
निलेश राणे और नितेश राणे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र में भले ही महायुति गठबंधन की सरकार है, लेकिन गठबंधन में शामिल तीनों दलों के बीच लगातार खींचतान देखने को मिल रही है। यही वजह है कि महायुति में अंदरूनी कलह की खबरें बार-बार सामने आती रहती हैं। महाराष्ट्र में कई मुद्दों पर अपने विवादित बयानों के कारण बीजेपी के मंत्री नितेश राणे विवादों में घिरे रहते हैं। अब शिंदे गुट के विधायक ने उनके बयानों पर उन्हें चेतावनी दी है।

स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टी का एक-एक कदम महायुति गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। तो वहीं एक भी चूक विपक्ष को आक्रामक होने का मौका दे सकता है। ऐसी स्थिति में शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे ने भाजपा के विधायक नितेश राणे को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी है। दोनों सगे भाई है। इसके बावजूद नितेश राणे भाजपा में है और निलेश राणे शिंदे गुट में है। निलेश राणे पहले भाजपा में ही थे, लेकिन बाद में उन्होंने शिवसेना का हाथ थाम लिया था।

निलेश राणे ने दी चेतावनी

हाल ही में नितेश राणे के एक ऐसे ही विवादित बयान पर निलेश राणे भड़क गए थे। निलेश राणे ने अपने एक्स अकाउंट पर नितेश राणे को बड़ी सलाह दी थी। निलेश राणे ने अपने अकाउंट पर लिखा, "नितेश को संभलकर बोलना चाहिए। जब हम मिले थे तो मैंने कुछ नहीं कहा था, लेकिन हमें हर चीज के प्रति जागरूक होकर बोलना चाहिए। बैठक में बोलना आसान है, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि आपके भाषण से वास्तव में किसे लाभ हो रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम एक महागठबंधन में हैं।"

नितेश राणे का विवादित बयान

कुछ दिन पहले ही भाजपा मंत्री नितेश राणे ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया था। नितेश राणे ने कहा था कि सभी के पिता के समान सीएम देवेंद्र फडणवीस राज्य में बैठे हैं। यह बात सभी को याद रखना चाहिए। चाहे कोई कितनी भी ताकत दिखाए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के असली मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com