-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Demolition Of Parshvanath Digambar Temple In Mumbai Jain Community Made Serious Allegations Against Bmc
‘हम कमजोर नहीं हैं…’, कोर्ट के स्टे के बावजूद तोड़ा मंदिर, जैन समुदाय ने BMC पर लगाया गंभीर आरोप
- Written By: आकाश मसने
मुंबई के विले पार्ले पूर्व स्थित कांबलीवाडी में 35 वर्ष पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ जैन समुदाय ने अहिंसक रैली निकाल कर विरोध किया।

मुंबई में जैन मंदिर तोड़ने के बाद पूजा-अर्चना करते समाज के लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई के विले पार्ले पूर्व स्थित कांबलीवाडी में 35 वर्ष पुराने पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ जैन समुदाय ने अहिंसक रैली निकाल कर विरोध किया। विले पार्ले रेलवे स्टेशन से शुरू मोर्चा नेहरू रोड, तेजपाल रोड, हनुमान रोड, एमजी रोड, शाहजी राणे रोड, कोल डोंगरी, अंधेरी स्टेशन होते हुए गुंदवली के पास बीएमसी के पूर्व विभाग पर पहुंची।
मोर्चे में बड़ी संख्या में जैन समुदाय ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। हजारों की तादाद में महिलाएं-पुरुष सड़कों पर नारे लगाते हुए नजर आए। सभी ने काली पट्टी बांधकर बीएमसी प्रशासन और सरकार का विरोध किया।
रैली के दौरान लोग नारे लगा रहे थे “हम कमजोर नहीं हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे।” जैन समुदाय के लोगों ने कहा कि हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन हमारी अहिंसा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। बीएमसी ने जैन मंदिर को बिना नोटिस दिए 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे तोड़ दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
कोर्ट में बीएमसी की दलील थी कि जिस जगह पर जैन मंदिर बना है वह गार्डन का रिजर्व प्लाट था जबकि जैन मंदिर के पक्षकारों का कहना है कि इस पर स्टे लगा था और हम हाईकोर्ट में अपील करने जा रहे थे। बीएमसी प्रशासन ने हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना जल्दबाजी में मंदिर को ध्वस्त कर दिया।
जैन समाज ने आरोप लगाया कि जिस समय तोड़ने के कार्रवाई की जा रही थी उस समय मंदिर में पूजा पाठ हो रही थी। कार्रवाई में मूर्ति समेत कई सामग्रियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके विरोध में जैन समुदाय ने शनिवार सुबह 9.30 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया। विरोध प्रदर्शन से पहले जैन बंधुओं ने ध्वस्त मंदिर में आरती की। फिर आंदोलन शुरू किया।
बीएमसी हटाएगी मलबा और बनाएगी पतरे का शेड
बीएमसी के पूर्व विभाग कार्यालय के सामने चिलचिलाती धूप में जैन समुदाय के लोगों ने करीब 2 घंटे तक सड़क पर बैठकर धरना दिया। जैन समुदाय के लोगों ने उसी जगह पर फिर से मंदिर बनाने, तोड़क कार्रवाई के अधिकारी को निलंबित करने और बीएमसी से माफी मांगने की शर्त रखी।
जैन समुदाय के प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक मुरजी पटेल, पराग अलवणी बीएमसी अधिकारियों से बातचीत में शामिल हुए। जैन समुदाय को आश्वासन दिया गया कि तोड़े गए जैन मंदिर का मलबा बीएमसी हटाएगी और पतरे का शेड बनाकर अस्थाई पूजा किया जाएगा।
बीएमसी की परमिशन से मंदिर का हुआ था जीर्णोद्धार
कांबलीवाड़ी में नेमिनाथ सहकारी आवास सोसाइटी में बने मंदिर (चैत्यालय) के ट्रस्टी अनिल शाह ने कहा कि इसे 16 अप्रैल को ढहा दिया गया। शाह ने बताया कि यह मंदिर 1960 के दशक का था और बीएमसी की परमिशन से इसका जीर्णोद्धार कराया गया था।
ट्रस्टी अनिल शाह ने दावा किया कि एक सरकारी प्रपोजल था, जिसमें कहा गया है कि ऐसे मंदिर को नियमित किया जा सकता है। आपको केवल बीएमसी को नियमितीकरण के लिए प्रपोजल पेश करना होगा और हमने वह बीएमसी को दिया था।
मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
जैन समुदाय ने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद बीएमसी प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए थी। ट्रस्टी शाह ने कहा कि बीएमसी ने अदालत के फैसले का इंतजार नहीं किया। मंदिर के ट्रस्टियों ने कहा कि बीएमसी को पता था कि हमने हाईकोर्ट में अपील दायर की है, लेकिन बीएमसी प्रशासन ने जल्दबाजी में मंदिर को तोड़ दिया। इसलिए जैन समाज की ओर से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बीएमसी अधिकारी का तबादला करने की मांग
मंदिर तोड़े जाने के बाद जैन समाज के लोग लगातार उस बीएमसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिनके नेतृत्व में तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। इसके बाद शनिवार देर शाम बीएमसी प्रशासन ने ‘के’ पूर्व वार्ड के सहायक आयुक्त नवनाथ घाडगे का तबादला आदेश को जारी कर दिया गया।
Demolition of parshvanath digambar temple in mumbai jain community made serious allegations against bmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
Jul 12, 2026 | 09:26 PMप्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Jul 12, 2026 | 09:17 PMकागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PMगिरीश महाजन बनेंगे अगले महाराष्ट्र के CM! HOTLINE वाले तंज पर एकनाथ खडसे ने किया पलटवार
Jul 12, 2026 | 09:12 PMसुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
Jul 12, 2026 | 09:04 PMDivya Khosla Vacation: समंदर की लहरों के बीच सनबाथ एंजॉय करती दिखीं दिव्या खोसला, फैंस ने लुटाया प्यार
Jul 12, 2026 | 08:48 PMआपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM














