-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Conspiracy To Sell A Newborn Baby In Kalyan Fir On Famous Doctor
कल्याण में नवजात बच्चे को बेचने की साजिश, पकड़ा गया चर्चित डॉक्टर, विकलांग कपल का था नवजात बच्चा
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कल्याण खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में डॉक्टर अनुदुर्ग धोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन डॉ. अनुदुर्ग ने सभी आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल खड़कपाड़ा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इसलिए इस बच्चे को फिर से इस नेत्रहीन जोड़े की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

कासेप्ट फोटो
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक विकलांग दंपत्ति के बच्चे को बेचने का सनसनीखेज सामने आया है। इस मामले में भगवान का दूसरा कहे जाने वाले की डॉक्टर की करतूत सामने आयी है। मामले के खुल जाने से इलाके में हड़कंप सा मच गया है। लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता की सक्रियता से यह मामला खुल गया।
कल्याण के पास मोहने इलाके में एक डॉक्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है। इस डॉक्टर ने एक नेत्रहीन जोड़े से कहा कि अगर तुम्हें बच्चा नहीं चाहिए तो हमारे रिश्तेदार को दे दो, वे तुम्हारे अस्पताल का खर्चा उठा देंगे। इसके बाद एक दृष्टि हीन दंपत्ति को प्रलोभन दिया गया कि वे आपके दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने बच्चे को दंपत्ति को न देकर अपने पास रख लिया। जब दंपति ने पूछा तो उन्होंने दो बच्चों की शिक्षा के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने दंपति से अस्पताल का बिल चुकाने को कहा। आरोपों में कहा जा रहा है कि उस डॉक्टर ने नेत्रहीन मां को बच्चे के लिए बनने वाले दूध को बंद करने के लिए मां का दूध बंद करने वाली गोलियां भी दी गईं।
इस चौंकाने वाली घटना के सामने आते ही कल्याण खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में डॉक्टर अनुदुर्ग धोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन डॉ. अनुदुर्ग ने सभी आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल खड़कपाड़ा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इसलिए इस बच्चे को फिर से इस नेत्रहीन जोड़े की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
वैसे तो हमारे देश में डॉक्टरों को देवदूत कहा जाता है, लेकिन डॉक्टरी पेशे को कलंकित करने वाली यह घटना कल्याण के पास मोहने में घटी, कल्याण ग्रामीण इलाके में रहने वाले एक नेत्रहीन जोड़े का तीन साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। नेत्रहीन महिला कुछ महीने पहले मोहने के गणपति नर्सिंग होम में डॉक्टर के पास गई, जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इस जोड़े ने गर्भपात कराने का फैसला किया। गर्भपात के लिए परिजन मोहने स्थित गणपति नर्सिंग होम गए।
इसके बाद मौके का फायदा उठाने के लिए डॉक्टर अनुदुर्ग धोनी ने सभी परीक्षण के बाद कहा, ”बच्चा सामान्य है और गर्भपात न कराएं। हम लोग बच्चे को गोद लेंगे, मेरे पास दत्तक माता-पिता हैं। मैं बच्चे को अपने रिश्तेदार को गोद देने जा रहा हूं।.. बदले में मैं तुम्हारे दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगा”।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर की सलाह पर बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने पर दंपत्ति ने प्रलोभन में आकर बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। 23 अगस्त को इस नेत्रहीन महिला ने गणपति नर्सिंग होम में एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इस अस्पताल के डॉक्टर अनुदुर्ग ने जन्मे बच्चे को दंपत्ति को दिखाए बिना ही अपने पास रख लिया। सात दिन बाद नेत्रहीन जोड़े ने डॉक्टर से मुलाकात की और योजना के अनुसार अपने दो बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का अनुरोध किया, लेकिन डॉ. धोनी ने साफ इनकार कर दिया और अस्पताल का बिल चुकाने को कहा। इस दौरान डॉक्टर ने इस बच्चे को करीब आठ से दस दिन तक अपने पास रखा, उन्होंने बच्चे की मां के स्तनपान रोकने के लिए कुछ गोलियाँ भी दीं, लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा कार्रवाई के बाद डॉक्टर को बच्चे को माता-पिता को लौटाना पड़ा।
हालांकि इस संबंध में डॉक्टर अनुदुर्ग धोनी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। ऐसा कोई कार्य उनके द्वारा नहीं किया गया है।
Conspiracy to sell a newborn baby in kalyan fir on famous doctor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
Jun 29, 2026 | 10:57 PMमध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; ‘सुमन पंचायत’ योजना का शुभारंभ और AMR एक्शन प्लान लागू
Jun 29, 2026 | 10:56 PMक्या आपकी रसोई में रखा यह एक सामान चुपचाप बढ़ा रहा है वास्तु दोष? ज्यादातर लोग नहीं देते ध्यान
Jun 29, 2026 | 10:52 PMगुरुग्राम के बस स्टॉप पर सजती है बच्चों की रात की क्लास, वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
Jun 29, 2026 | 10:50 PM3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PMभोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
Jun 29, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM














