कसाब हमारे लिए बोझ…तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण पर सीएम फडणवीस ने सुनाया अपना फैसला, बोले- ये लेंगे आखिरी फैसला
Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा को देश भर से फांसी देने की मांग उठ रही है। हालांकि, कांग्रेस 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को अपनी बात रखने का मौका देना चाहती है। इस पर सीएम ने अपना फैसला सुनाया है।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: मुंबई 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को दिल्ली लाया गया। दिल्ली आने के तुरंत बाद उसे सुनवाई के लिए कोर्ट भी ले जाया गया। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कहां होगी इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और केंद्रीय गृह मंत्रालय तय करेंगे कि 26/11 आतंकी हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को पूछताछ के लिए कहां ले जाया जाएगा।
वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए राणा को मुंबई लाया जाएगा। फडणवीस ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुंबई पुलिस एनआईए को पूरा सहयोग देगी और अगर हमें जांच के बारे में कोई जानकारी चाहिए होगी तो हम एनआईए से मांगेंगे। एनआईए तय करेगी कि उसे (राणा) कहां ले जाना है।” उन्होंने कहा कि वह आतंकी हमलों में अपने परिजन को खोने वाले मुंबई के निवासियों की ओर से राणा के प्रत्यर्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।
कसाब हमारे लिए बोझ था – सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी और साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि साजिशकर्ता को भारतीय न्यायिक प्रणाली का सामना करने के लिए भारत लाया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
CM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
कसाब को दी गई फांसी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक बोझ था कि कसाब को कानून के अनुसार फांसी दी गई, लेकिन साजिशकर्ता हमारी हिरासत में नहीं था। वह अब एनआईए के पास है, और वे मामले की जांच कर रहे हैं। अब, एनआईए जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी। हमें जो भी जानकारी चाहिए, हम एनआईए से लेंगे और अगर उन्हें किसी सहायता की आवश्यकता होगी, तो हम मुंबई पुलिस के माध्यम से ऐसा करेंगे।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दिग्विजय सिंह पर सीएम फडणवीस का पलटवार
26/11 मुंबई हमलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 2010 की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “सबसे पहले, मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो बेवकूफों की तरह बोलते हैं। जब कसाब को फांसी दी गई और उसके बाद, जब डेविड हेडली का बयान हमारी न्यायपालिका में दर्ज किया गया, तो यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि यह पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। इसलिए जो लोग अन्य साजिश सिद्धांतों (26/11 में आरएसएस की भागीदारी के बारे में) का प्रचार करते हैं, मैं उन्हें जवाब नहीं देना चाहता। अब मुख्य साजिशकर्ता हमारी हिरासत में है और अब और भी चीजें सामने आएंगी।”
