चुनाव आया तो प्रचार की भी चिंता, CM शिंदे ने 10 सरकारी योजनाओं के लिए शुरू किया अभियान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों के लिए अपनी महायुति सरकार की 10 योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के वास्ते एक अभियान शुरू किया है। सोमवार को शुरू किए गए 'लाडकी बहिन कुटुंब भेट अभियान' के तहत शिंदे की पार्टी शिवसेना का लक्ष्य राज्य में एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचना है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सीएम एक्स हैंडल)
मुंबई : साल 2024 के अंत में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव होना है, जिसको लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ-साथ विपक्षी दल के लोग भी अपनी-अपनी तैयारी तेज कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में अपने 10 सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है, ताकि चुनाव के पहले लोगों को इन सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस अभियान की शुरुआत लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए की है, लेकिन असली लक्ष्य चुनाव में वोट बटोरना बताया जा रहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों के लिए अपनी महायुति सरकार की 10 योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के वास्ते एक अभियान शुरू किया है। सोमवार को शुरू किए गए ‘लाडकी बहिन कुटुंब भेट अभियान’ के तहत शिंदे की पार्टी शिवसेना का लक्ष्य राज्य में एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचना है। यह कदम सत्तारूढ़ गठबंधन में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ को लेकर आए मतभेद के बीच उठाया गया है, जिसमें शिवसेना के एक मंत्री ने सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उसके अध्यक्ष अजित पवार के खिलाफ सरकार की प्रमुख योजना के विज्ञापनों और प्रचार सामग्री से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम ‘हटाने’ पर आपत्ति जताई है। राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।
📡Live 🗓️10/09/2024 📹 मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण लाभार्थी कुटुंब भेट – लाईव्ह https://t.co/bZStJJovhH — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 10, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
अब बुझेगी मुंबई की प्यास, 3065 करोड़ की गारगाई बांध परियोजना को CM फडणवीस की हरी झंडी
कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
‘लाडकी बहिन कुटुंब भेट अभियान’ की शुरुआत
मुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार को ‘लाडकी बहिन कुटुंब भेट अभियान’ की शुरुआत की। शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 10 सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जैसे कि मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री वयोश्री योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और मुख्यमंत्री बिजली पंप बिल माफी योजना आदि।
# Live📡| 10-09-2024 📍ठाणे🎥 पत्रकारांशी संवाद https://t.co/DDl91yckeN — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 10, 2024
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह आकलन करना है कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं और यदि नहीं तो उन्हें लाभ उठाने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिंदे ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना से राज्य की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान की प्रगति पर जियो-ट्रैकिंग एप्लीकेशन के माध्यम से नजर रखी जाएगी। पिछले हफ्ते राज्य के आबकारी मंत्री शंभुराज देसाई ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना को “हाइजैक” करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके (पवार के) जन संपर्क कार्यक्रमों के दौरान योजना के पूरे नाम का इस्तेमाल नहीं करना प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है।
”मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण कुटुंब भेट” अभियान शिवसेनेचे, उद्दिष्ट महाराष्ट्र सक्षमीकरणाचे..!!#DrShrikantEknathShinde #Shivsena pic.twitter.com/FcPsg2GI9j — Shivsena – शिवसेना (@Shivsenaofc) September 9, 2024
आबकारी मंत्री शंभुराज देसाई ने आरोप लगाया, ‘‘योजना के नाम में ‘मुख्यमंत्री’ शब्द भी जुड़ा है और योजना के नाम से इसे हटाना अनुचित है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।”
आबकारी मंत्री ने कहा कि यह तो राज्य सरकार की योजना है और उन्हें (पवार को) हर किसी को साथ लेकर चलना चाहिए, ताकि सरकार को लेकर कोई गलत संदेश न जाए।
-एजेंंसी इनपुट के साथ
