- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Cm Eknath Shinde Call Directly To Bmc Commissioner Said This Big Thing
CM एकनाथ शिंदे का सीधे बीएमसी कमिश्नर को फोन, कही ये बड़ी बात
- Written By: ओम प्रकाश

मुंबई: मराठी माध्यम से पढ़ने वाले बीएमसी (BMC) के 252 योग्य उम्मीदवारों का आवेदन खारिज किए जाने के मामले को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सीधे बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल (BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal) को फोन का योग्य शिक्षकों की समस्याओं को हल करने का आदेश दिया है।
कक्षा 10वीं तक मराठी माध्यम से पढ़ने के कारण बीएमसी ने 252 शिक्षकों का आवेदन खारिज कर दिया था। बेरोजगार योग्य मराठी शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। जिसके बाद सीएम शिंदे ने बीएमसी कमिश्नर को फोन कर शिक्षकों की समस्याओं को हल करने का आदेश दिया।
बीएमसी ने 2019 में विज्ञापन दिया था
बेरोजगार शिक्षकों के अनुसार, राज्य सरकार ने 2017 में पवित्र पोर्टल नाम से एक ऑनलाइन शिक्षक भर्ती पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक की नियुक्ति की जाती है। पात्र उम्मीदवारों की सूची पवित्र पोर्टल द्वारा विभिन्न जिला परिषदों और महानगरपालिका को भेज दी गई थी। 2019 में, मुंबई महानगरपालिका ने सरकार के पवित्र पोर्टल मुद्दे की सिफारिश पर शिक्षकों की भर्ती के लिए मई 2019 में विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन के अनुसार योग्य उम्मीदवार जो शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्होंने बीएमसी में दस्तावेज भी जमा किए, लेकिन दस्तावेजों को भरने के बावजूद, 252 उम्मीदवारों को नौकरी से वंचित होना पड़ा क्योंकि इन योग्य शिक्षकों ने 10वीं तक मराठी भाषा में पढ़ाई की थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये बालासाहेब के संस्कार हैं, हमने उन्हें खरीदा नहीं’, किशोरी पेडनेकर के बयान से मचा हड़कंप
BMC का बड़ा कदम: बोरीवली की सड़कों के लिए 65 करोड़ का प्रोजेक्ट, गड्ढों से मिलेगी राहत
मुंबई में शुरू होने जा रही है पेड़ों की गिनती, 8 साल बाद BMC का बड़ा अभियान, आधुनिक तकनीक से होगी गणना
मुंबई में मानसून से पहले तैयारी अधूरी, Mithi River सफाई का सिर्फ 6% काम पूरा
CM के हस्तक्षेप के बाद शिक्षकों की उम्मीद बंधी
बीएमसी स्कूलों में मराठी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से वंचित होना पड़ा। इन शिक्षकों ने लंबे समय तक सरकार के खिलाफ आजाद मैदान में धरना दिया, लेकिन इनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। महाराष्ट्र सरकार की शिफारिश के बाद भी बीएमसी ने 252 शिक्षकों को काम पर नहीं रखा। एक तरफ जहां बीएमसी के सैकड़ों स्कूलों में कम से कम दो हजार शिक्षकों की तत्काल आवश्यकता है। वहीं महानगरपालिका के स्कूलों में ऐसे शिक्षक पढ़ा रहे हैं जो उस भाषा के जानकार नहीं हैं। महाराष्ट्र छात्र संघ के प्रमुख सिद्धार्थ इंगले ने बताया कि ये शिक्षक सभी परीक्षाएं पास करने और योग्यता दस्तावेज पूरे करने के बावजूद नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शिक्षकों को उम्मीद बंधी है कि उन्हें महानगरपालिका में नौकरी मिल जाएगी।
Cm eknath shinde call directly to bmc commissioner said this big thing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














