फडणवीस की बेटी राजनीति में मारेंगी एंट्री? CM ने खुद बताया क्या है प्लान
Divija Fadnavis: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी बेटी दिविजा वकील बनना चाहती है और अगर वह राजनीति में आती है, तो सामान्य कार्यकर्ता की तरह शुरुआत करनी होगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM फडणवीस परिवार के साथ
CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना बयान है, जिसमें वो कहते हैं कि ‘मेरे परिवार से मैं तो किसी को राजनीति में नहीं लाऊंगा’। अपने इसी पुराने बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनकी बेटी (दिविजा फडणवीस) अभी छोटी है। उन्होंने बताया कि वो वकील बनना चाहती है और वो राजनीति में आएगी, ऐसा नहीं लगता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन अगर उसको आना है तो आए।
‘आना है तो क्लास वन से शुरू करना पड़ेगा’
अगर बेटी राजनीति करना चाहे तो क्या आप रोकेंगे, इस सवाल पर एक चैनल से बातचीत में सीएम फडणवीस ने कहा कि रोकने का कारण नहीं है। अगर आना है तो फिर क्लास वन से शुरुआत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी है इसलिए उसको राजनीति में एंट्री नहीं मिलेगी। अगर उसको आना भी है तो सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम शुरू करे। किसी सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम शुरू करे और जिस पद तक जा सकती है वहां तक जाए। लेकिन मेरी बेटी होने का कोई एडवांटेज नहीं मिलेगा।
क्या करना चाहती है फडणवीस की बेटी?
जब सीएम फडणवीस से पूछा गया कि क्या आपने कभी उनसे पूछा है कि क्या वो पॉलिटिक्स में आना चाहती हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो वो 11th में हैं। मैंने पूछा कि क्या करना चाहती है तो उसने बताया कि मैं वकील बनना चाहती हूं। उसे अच्छा वकील होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
महाराष्ट्र विधानसभा में CM फडणवीस का बड़ा एलान, जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून जल्द, बाल अपराध की उम्र 16 वर्ष
महाराष्ट्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्त कार्रवाई, फडणवीस बोले-जल्द बनेगी पुलिस की स्पेशल टीम
महाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी
यह भी पढ़ें- पुणे में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से धोखाधड़ी, रिश्तेदारों ने की चार करोड़ से अधिक की ठगी
‘अच्छा पिता बनने की कोशिश’
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं कोई बहुत अच्छा पिता तो नहीं हूं क्योंकि मैं वक्त तो बेटी को देता नहीं हूं। लेकिन जितना समय देता हूं उस दौरान पिता बनने की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक अच्छा बॉन्ड है। मेरी बेटी को मैं साल में एक बार उसके जन्मदिन पर हम लोग इस्कॉन के मंदिर जाते हैं। वो वहां दर्शन करती है और उसके बाद कहीं न कहीं हम डिनर के लिए जाते हैं।
